Suryakumar Yadav: टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को एक भी मैच में हार नहीं मिली थी। रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सब मान रहे थे कि हार्दिक पांड्या को टीम को अगला कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव पर दांव लगाया था।
उनका ये फैसला अब सफल होता दिख रहा है। उनके कप्तान बनने के बाद टीम इंडिया हर दिन नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। टीम इंडिया ने श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। वहीं, अब सूर्यकुमार यादव एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जो कोई भी भारतीय कप्तान नहीं कर पाया है।
सूर्यकुमार यादव ने बनाया ये रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को तीसरे मैच में 133 रनों से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद सूर्यकुमार यादव भारत के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टी20 में 2 मैच 100 से ज्यादा रनों से जीते हैं। उनसे पहले कोई भी भारतीय कप्तान ऐसा नहीं कर पाया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में जीत हासिल करने से पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2023 में T20I मैच 106 रनों से हराया था। भारत के लिए विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और केएल राहुल अपनी कप्तानी में एक-एक टी 20मैच 100 से ज्यादा रनों से जीते थे।
बने सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान
बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक 13 T20I मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। इसमें से भारत ने 10 मैच जीतें हैं। टीम को सिर्फ 2 ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है। वो भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाले कप्तान हैं। वह बतौर भारतीय टी20 कप्तान सबसे तेज 500 रन बनाने करने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने महज 13 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।
यह भी पढ़ें–T20 World Cup For Blind के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों पर ‘मेहरबान’ सेलेक्टर्स
बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन
कप्तान बनाने के बाद भी सूर्या पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 75 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में ही अपने टी 20 करियर में 2500 रन पूरे किए थे।
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
6 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
29 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
41 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
59 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines