हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: कोहली के महारिकॉर्ड की बराबरी कर सूर्या रचेंगे इतिहास, सिर्फ 39 रन दूर

Suryakumar Yadav: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव रन मशीन विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक सीरीज में भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। इस मैच में विराट कोहली के महारिकॉर्ड की सूर्या बराबरी कर सकते हैं। सूर्या टी-20 में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय हो जाएंगे।

सूर्या के नाम दर्ज हो सकती बड़ी उपलब्धि

कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। दरअसल सूर्या सबसे कम टी-20 मैच में 2500 रन बनाने के मामले में विराट की बराबरी कर सकते हैं। विराट ने अपने 73वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी। जबकि सूर्या अपना 7वां मैच खेलने उतरने वाले हैं। अगर वह इस मैच में 39 रन बना लेते हैं तो वह सबसे कम पारी में 2500 रन पूरा करने वाले भारत के दूसरे और विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

बाबर आजम शीर्ष पर

सबसे कम मैच में 2500 रन बनाने का कृतिमान पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम का है। उन्होंने 67 मैच में सबसे तेज 2500 रन बनाए थे। इसके बाद विराट ने 73 मैच में ये कारनामा किया था। वहीं तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने 76 मैच में ये कारनामा किया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज एरोन फिंच को 2500 रन पूरा करने में 78 मैच का समय लगा था। वहीं पूर्व कीवी खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल का नाम 5वें स्थान पर है, जिन्होंने ये कारनामा 86 मैच में हासिल किया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

पहले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके सूर्या

बांग्लादेश के खिलाफ सूर्यकुमार यादव विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। अगर उनके बल्ले से बड़ी पारी निकल जाती। उन्होंने पहले मैच में 29 रन बनाए थे। अब तक 1 टेस्ट मैच में उन्होने भारत के लिए 8 रन बनाए हैं। वहीं 37 वनडे मैच में उन्होंने 773 रन बनाए हैं। वहीं 72 टी-20 मैच में उन्होंने अब तक 2461 रन बनाए हैं। टी-20 में उनके नाम 4 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस को देख फैंस को याद आए रोहित- मेसी, वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola