हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

36 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, 15 साल बाद होगा बड़ा उलटफेर

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 21 मई को दिल्ली के खिलाफ भी सूर्यकुमार यादव ने कमाल का खेल दिखाया था। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम रोल प्ले किया था। सूर्या इस सीजन मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में वह सचिन तेंदुलकर के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। वह केवल 36 रन दूर हैं।

सूर्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2010 के आईपीएल संस्करण में 15 मुकाबलों में कुल 618 रन बनाए थे। इस दौरान सचिन ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए पांच अर्धशतक जमाए थे। उनका बल्लेबाजी औसत 47.53 रहा था और उन्होंने 132.61 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे थे। यह रिकॉर्ड पिछले कई वर्षों से कायम है और आज तक कोई भी बल्लेबाज इसे तोड़ नहीं पाया है। हालांकि, साल 2023 में सूर्यकुमार यादव इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए थे। उन्होंने उस सीजन में 16 मैच खेलते हुए 605 रन बनाए, लेकिन 618 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

शानदार फॉर्म में सूर्या

इस सीजन की बात करें तो सूर्यकुमार यादव इस बार भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अब तक उन्होंने 13 मैचों में 583 रन बना लिए हैं, जिसमें उनका औसत 72.87 का है और स्ट्राइक रेट 170 से भी ज्यादा का रहा है। सूर्या को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब केवल 36 रन और बनाने की जरूरत है। उनके पास लीग स्टेज का एक मैच बाकी है, जिसमें वे 600 का आंकड़ा पार कर सकते हैं। इसके बाद प्लेऑफ मुकाबलों में भी उनके पास यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका रहेगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूर्या सचिन के इस लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola