Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में अब तक 2-1 से आगे चल रही है। पहला मैच जीतने के बाद भारत को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि तीसरा मुकाबला टीम इंडिया ने जीता था। अब तक सीरीज में सूर्यकुमार यादव का बल्ला बढ़ चढ़कर नहीं बोला है। लेकिन आज सूर्या, रोहित और विराट का रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे। वह रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 57 रन दूर हैं, जबकि विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 22 रन दूर हैं।
सूर्या रचेंगे इतिहास!
सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने से केवल 57 रन दूर हैं। फिलहाल वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि कोहली दूसरे स्थान पर हैं तो वहीं रोहित पहले नंबर पर विराजमान हैं। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में खेले गए 18 मुकाबले में 429 रनों को अपने नाम किया है, जबकि विराट ने 14 मैच में 394 रन बनाए हैं। वहीं सूर्या तीसरे स्थान पर हैं। उनके बल्ले से 10 मैच में 372 रन निकले हैं, जिसमें 1 शतक के अलावा 4 अर्धशतक शामिल हैं। तीसरे मुकाबले में सूर्या इतिहास रचने से केवल 57 रन दूर हैं।
ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन
अब तक खेले गए 3 मैच में सूर्या ने एक भी बड़ी पारी नहीं खेली है। उन्होंने पहले मैच में 21 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में 4 रनों की पारी खेली थी। तीसरे मैच में उन्होंने 1 रन बनाए थे। टी-20 में सूर्या अब तक कई कीर्तिमान रच चुके हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 1 टेस्ट मैच में 8 रन बनाए हैं, जबकि 37 वनडे मैच में उन्होंने 773 रन तो वहीं 77 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 2570 रन बनाए हैं। टी-20 में उनके नाम 4 शतक के अलावा 21 अर्धशतक दर्ज हैं।
चौथे टी-20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
संबंधित खबरें
शाहरुख-फिलिप्स को रिलीज कर सकती है GT, IPL ऑक्शन से पहले आया अपडेट
26 mins ago'वैभव सीधे टीम में नहीं आ सकते...', कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवैभव का तूफान रोकने के लिए NZ ने बनाया प्लान, कप्तान सैंटनर ने दी चेतावनी
2 hrs agoआयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoपहले T20I में भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? NZ में रिकॉर्ड बढ़ा रहा टेंशन
4 hrs agoकब और कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoटीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
5 hrs agoशेफाली वर्मा ने 5 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास, हरमप्रीत का रिकॉर्ड टूट गया
13 hrs agoपहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
13 hrs agoतीसरे टी-20 में भारत ने 92 रनों से मारी बाजी, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त