IND vs SA: आज रोहित-विराट का रिकॉर्ड धवस्त करने उतरेंगे सूर्या, रचेंगे नया इतिहास!

Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। आखिरी मैच में सूर्या रोहित शर्मा और विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे।

IND vs SA (11)
Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में अब तक 2-1 से आगे चल रही है। पहला मैच जीतने के बाद भारत को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि तीसरा मुकाबला टीम इंडिया ने जीता था। अब तक सीरीज में सूर्यकुमार यादव का बल्ला बढ़ चढ़कर नहीं बोला है। लेकिन आज सूर्या, रोहित और विराट का रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे। वह रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 57 रन दूर हैं, जबकि विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 22 रन दूर हैं।

सूर्या रचेंगे इतिहास!

सूर्यकुमार यादव  साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने से केवल 57 रन दूर हैं। फिलहाल वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि कोहली दूसरे स्थान पर हैं तो वहीं रोहित पहले नंबर पर विराजमान हैं। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में खेले गए 18 मुकाबले में 429 रनों को अपने नाम किया है, जबकि विराट ने 14 मैच में 394 रन बनाए हैं। वहीं सूर्या तीसरे स्थान पर हैं। उनके बल्ले से 10 मैच में 372 रन निकले हैं, जिसमें 1 शतक के अलावा 4 अर्धशतक शामिल हैं। तीसरे मुकाबले में सूर्या इतिहास रचने से केवल 57 रन दूर हैं।

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

अब तक खेले गए 3 मैच में सूर्या ने एक भी बड़ी पारी नहीं खेली है। उन्होंने पहले मैच में 21 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में 4 रनों की पारी खेली थी। तीसरे मैच में उन्होंने 1 रन बनाए थे। टी-20 में सूर्या अब तक कई कीर्तिमान रच चुके हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 1 टेस्ट मैच में 8 रन बनाए हैं, जबकि 37 वनडे मैच में उन्होंने 773 रन तो वहीं 77 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 2570 रन बनाए हैं। टी-20 में उनके नाम 4 शतक के अलावा 21 अर्धशतक दर्ज हैं।

चौथे टी-20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ