India vs Bangladesh: 24 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 के तहत मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को अपने नाम कर लिया. बांग्लादेश की ओर से कोई भी खिलाड़ी खासा प्रभावित नहीं कर सका. पहले बांग्लादेश ने खराब गेंदबाजी की और बाद में टीम ने खराब बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया. इस वजह से बांग्लादेश को मुकाबला गंवाना पड़ा. भारत ने 41 रनों से जीत हासिल की. जीत के के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है.
क्या बोले सूर्यकुमार यादव?
सूर्या अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर सके. वह 11 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने थे. मैच के बाद सूर्या ने बड़ा बयान दिया और कहा कि हमें इस टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. मुझे लगता है कि हमने ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की थी, लेकिन हम सुपर फ़ोर्स में पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि क्या होता है. उनकी गेंदबाजी लाइनअप को देखते हुए, उनके पास एक लेफ्ट आर्म स्पिनर और एक लेग स्पिनर था, मुझे लगता है कि दुबे 7-15 ओवरों की रेंज में उस मौके के लिए एकदम सही थे. लेकिन यह कारगर नहीं रहा, यही तो होता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: मैच शुरू होने से पहले ही घबराए बांग्लादेशी, बदल डाला कप्तान, प्लेइंग 11 में भी हुए 4 बदलाव
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 37 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. उनके अलावा शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने लोअर मिडिल ऑर्डर में अपना दमखम दिखाया. उन्होंने 29 गेंदों में 38 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से सैफ हसन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सैफ ने 51 गेंदों में 69 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज टिक नहीं सका. बांग्लादेश 19.3 ओवर में ही 127 रनों पर सिमट गई.
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया की हार में भी चमका 18 साल का ये बल्लेबाज, टीम इंडिया के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
45 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines