MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी और भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने टीम के प्रबंधन और आईपीएल 2025 में उनके खराब प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई है। रैना ने साफ कहा कि CSK में हर फैसला एमएस धोनी नहीं लेते, जैसा कि आमतौर पर माना जाता है। रैना के मुताबिक, धोनी टीम के साथ बने हुए हैं और मैदान पर शानदार कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन नीलामी जैसे अहम फैसलों में उनका सीधा हाथ नहीं रहता है।
एमएस धोनी के समर्थन में उतरे रैना
धोनी को सपोर्ट में उतरते हुए सुरेश रैना ने कहा कि सभी सोचते हैं कि धोनी सारे निर्णय लेते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। नीलामी और टीम चयन की जिम्मेदारी प्रबंधन पर थी। सीएसके का इस सीजन में प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम ने अब तक 9 में से 7 मैच गंवाए हैं और हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।
रैना ने बताया कि टीम का संचालन काशी विश्वनाथन और रूपा गुरुनाथ कर रहे हैं। रैना ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि काशी सर के पास 30-40 साल का प्रशासन संभालने का अनुभव है। रूपा मैडम खिलाड़ियों के चयन और कोर ग्रुप को बनाए रखने का काम देखती हैं। इस बार नीलामी में जो खिलाड़ी चुने गए, उसमें कई गलत फैसले हुए।
उन्होंने आगे कहा कि धोनी से सलाह ली जाती है। लेकिन वे नीलामी में सीधे शामिल नहीं होते। मैंने खुद कभी नीलामी में हिस्सा नहीं लिया। धोनी भी खिलाड़ियों को रिटेन करने में सलाह देते हैं। लेकिन नए खिलाड़ियों के चयन में उनका मुख्य रोल नहीं होता
रैना ने टीम के कुछ खिलाड़ियों पर भी सवाल उठाए जो बड़े पैसे लेकर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि धोनी 43 साल की उम्र में भी विकेटकीपिंग और कप्तानी कर रहे हैं, पूरी टीम को संभाल रहे हैं। लेकिन बाकी खिलाड़ी क्या कर रहे हैं?
संबंधित खबरें
वेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
9 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
10 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
11 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
11 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
11 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
11 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
12 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
12 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines