'धोनी भाई ऐसा नहीं कर सकते...', सुरेश रैना ने इस मामले में कैप्टन कूल का किया बचाव

Suresh Raina: सुरेश रैना ने सीएसके के खराब प्रदर्शन के बाद एमएस धोनी का सपोर्ट किया है। उन्होंने माना कि सबकुछ माही भाई के हाथों में नहीं है।

CRICKET (3)
विज्ञापन

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी और भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने टीम के प्रबंधन और आईपीएल 2025 में उनके खराब प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई है। रैना ने साफ कहा कि CSK में हर फैसला एमएस धोनी नहीं लेते, जैसा कि आमतौर पर माना जाता है। रैना के मुताबिक, धोनी टीम के साथ बने हुए हैं और मैदान पर शानदार कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन नीलामी जैसे अहम फैसलों में उनका सीधा हाथ नहीं रहता है।

एमएस धोनी के समर्थन में उतरे रैना

धोनी को सपोर्ट में उतरते हुए सुरेश रैना ने कहा कि सभी सोचते हैं कि धोनी सारे निर्णय लेते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। नीलामी और टीम चयन की जिम्मेदारी प्रबंधन पर थी। सीएसके का इस सीजन में प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम ने अब तक 9 में से 7 मैच गंवाए हैं और हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।

विज्ञापन

रैना ने बताया कि टीम का संचालन काशी विश्वनाथन और रूपा गुरुनाथ कर रहे हैं। रैना ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि काशी सर के पास 30-40 साल का प्रशासन संभालने का अनुभव है।  रूपा मैडम खिलाड़ियों के चयन और कोर ग्रुप को बनाए रखने का काम देखती हैं। इस बार नीलामी में जो खिलाड़ी चुने गए, उसमें कई गलत फैसले हुए।

उन्होंने आगे कहा कि धोनी से सलाह ली जाती है। लेकिन वे नीलामी में सीधे शामिल नहीं होते। मैंने खुद कभी नीलामी में हिस्सा नहीं लिया। धोनी भी खिलाड़ियों को रिटेन करने में सलाह देते हैं। लेकिन नए खिलाड़ियों के चयन में उनका मुख्य रोल नहीं होता

रैना ने टीम के कुछ खिलाड़ियों पर भी सवाल उठाए जो बड़े पैसे लेकर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि धोनी 43 साल की उम्र में भी विकेटकीपिंग और कप्तानी कर रहे हैं, पूरी टीम को संभाल रहे हैं। लेकिन बाकी खिलाड़ी क्या कर रहे हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ