IPL 2026 ऑक्शन में ये टीम रही सबसे कंजूस, बचा लिए इतने करोड़ रुपये

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 ऑक्शन का समापन हो गया है. सभी टीमें ने दिल खोलकर पैसे लुटाए और अपने दल में स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया. कुल 77 खिलाड़ियों पर बोली लगी. हालांकि इसके बाद भी कई फ्रेंचाइजियों के पास लाखों रुपये बच गए. सबसे ज्यादा पैसे सनराइजर्स हैदराबाद ने बचाए हैं.

cricket News - 2025-12-16T214752.091

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 ऑक्शन में सभी 10 टीमें 237.55 करोड़ लेकर उतरी थीं. केकेआर और सीएसके के पास सबसे बड़ा पर्स था. मिनी ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों पर बोली लगी. हालांकि केवल 77 खिलाड़ियों का ही स्लॉट खाली था. केकेआर 64.3 करोड़ रुपये लेकर ऑक्शन में उतरी थी, जबकि सीएसके के पास 43.40 करोड़ रुपये का पर्स था. सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल ऑक्शन में सोच समझकर खर्च किए. इस लिहाज से टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे बच गए.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद ने बचाए इतने करोड़

आईपीएल 2026 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 5.45 करोड़ रुपये बचा लिए. टीम आईपीएल में 20.05 करोड़ रुपये का पर्स लेकर ऑक्शन में उतरी थी. ऐसे में हैदराबाद ने इसके बाद भी पैसे बचाए.

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर लगी ऐतिहासिक बोली

आईपीएल 2026 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर ऐतिहासिक बोली लगी. उन्हें केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया. ग्रीन अब आईपीएल में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा मथीशा पथीराना पर भी केकेआर ने बड़ी बोली लगाई. उन्हें 18 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले श्रीलंकन खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर सीएसके ने 14.2-14.2 करोड़ में अपने दल का हिस्सा बनाया. इन 2 खिलाड़ियों पर भी ऐतिहासिक बोली लगी.

SRH का फुल स्क्वाड


बल्लेबाज (Batters)

क्रमांकखिलाड़ीदेशस्थितिकीमत
1ट्रैविस हेडऑस्ट्रेलियारिटेन14.00 करोड़
2अनिकेत वर्माभारतरिटेन30 लाख
3स्मरण रविचंद्रनभारतरिटेन30 लाख

विकेटकीपर (Wicket Keepers)

क्रमांकखिलाड़ीदेशस्थितिकीमत
1ईशान किशनभारतरिटेन11.25 करोड़
2हेनरिख क्लासेनदक्षिण अफ्रीकारिटेन23.00 करोड़
3सलील अरोड़ाभारत—1.50 करोड़

ऑलराउंडर (All Rounders)

क्रमांकखिलाड़ीदेशस्थितिकीमत
1अभिषेक शर्माभारतरिटेन14.00 करोड़
2जैक एडवर्ड्सऑस्ट्रेलिया—3.00 करोड़
3पैट कमिंसऑस्ट्रेलियारिटेन18.00 करोड़
4नितीश कुमार रेड्डीभारतरिटेन6.00 करोड़
5लियाम लिविंगस्टोनइंग्लैंड—13.00 करोड़
6कामिंडु मेंडिसश्रीलंकारिटेन75 लाख
7शिवांग कुमारभारत—30 लाख
8क्रेन्स फुलेत्राभारत—30 लाख
9हर्ष दुबेभारतरिटेन30 लाख

गेंदबाज (Bowlers)

क्रमांकखिलाड़ीदेशस्थितिकीमत
1शिवम मावीभारत—75 लाख
2जयदेव उनादकटभारतरिटेन1.00 करोड़
3हर्षल पटेलभारतरिटेन8.00 करोड़
4ब्राइडन कार्सइंग्लैंडरिटेन1.00 करोड़
5साकिब हुसैनभारत—30 लाख
6ओंकार तुकाराम तरमालेभारत—30 लाख
7अमित कुमारभारत—30 लाख
8प्रफुल हिंगेभारत—30 लाख
9जीशान अंसारीभारतरिटेन40 लाख
10ईशान मलिंगाश्रीलंकारिटेन1.20 करोड़

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ