हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: दूसरे खिताब के लिए उतरेगी SRH, आरसीबी से होगी पहली भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल

Sunrisers Hyderabad IPL 2026 fixtures: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों की तैयारी पूरी हो चुकी है. फैंस की नजरें सनराइजर्स हैदराबाद पर टिकी हुई हैं. हैदराबाद लीग स्टेज में 14 मैच खेलेगी. एसआरएच को 7 मैच घरेलू मैदान पर खेलना है, जबकि 7 मैच विरोधी टीम के घरों पर खेलना है.

विज्ञापन

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2016 फाइनल में आरसीबी को हराकर अपना पहला और आखिरी खिताब जीता था. टीम की नजरें इस बार बार दूसरे खिताब पर टिकी हुई हैं. हैदराबाद में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन जैसे धुआंधार बल्लेबाज हैं, जो मैच को पलटने का दम रखते हैं. आईपीएल 2026 के लिए एसआरएच का शेड्यूल सामने आया है.

28 मार्च को पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 में एसआरएच अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को आरसीबी के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. एसआरएच को 7 मैच अपने घर यानी हैदराबाद में खेलने हैं. इसके अलावा टीम को 7 मैच अलग-अलग वेन्यू पर खेलने हैं. 2 अप्रैल को एसआरएच का मैच केकेआर के खिलाफ होगा, जबकि 18 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ एसआरएच भिड़ेगी. लीग स्टेज में हैदराबाद को अपना आखिरी मुकाबला आरसीबी के खिलाफ 22 मई को खेलना है. हैदराबाद की कप्तानी शुरुआती मैचों के लिए ईशान किशन संभालेंगे, इसके बाद नियामित कप्तान पैट कमिंस ये जिम्मेदारी संभालेंगे.

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल

तारीखबनाम (Opponent)समय (IST)स्थान (Venue)
28 मार्च, 2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुशाम 7:30 बजेबेंगलुरु
02 अप्रैल, 2026कोलकाता नाइट राइडर्सशाम 7:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
05 अप्रैल, 2026लखनऊ सुपर जायंट्सदोपहर 3:30 बजेहैदराबाद
11 अप्रैल, 2026पंजाब किंग्सदोपहर 3:30 बजेन्यू चंडीगढ़
13 अप्रैल, 2026राजस्थान रॉयल्सशाम 7:30 बजेहैदराबाद
18 अप्रैल, 2026चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेहैदराबाद
21 अप्रैल, 2026दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेहैदराबाद
25 अप्रैल, 2026राजस्थान रॉयल्सशाम 7:30 बजेजयपुर
29 अप्रैल, 2026मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेवानखेड़े, मुंबई
03 मई, 2026कोलकाता नाइट राइडर्सदोपहर 3:30 बजेहैदराबाद
06 मई, 2026पंजाब किंग्सशाम 7:30 बजेहैदराबाद
12 मई, 2026गुजरात टाइटंसशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
18 मई, 2026चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेचेन्नई
22 मई, 2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुशाम 7:30 बजेहैदराबाद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola