हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs SRH: हेड-क्लासेन की तूफानी पारी से हैदराबाद ने मारी बाजी, घर पर 'शर्मसार' हुई मुंबई इंडियंस

MI vs SRH: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 41 मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों ने इस मैच में खुलकर रन बनाए. हालांकि अंत में बाजी हैदराबाद ने मारी. हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने कमाल किया.

विज्ञापन
MI vs SRH IPL 2026

MI vs SRH: 29 अप्रैल को आईपीएल 2026 का कारवां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचा, जहां पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. मुंबई की ओर से रियान रिकेल्टन और विल जैक्स ने शानदार बल्लेबाजी की. रियान रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक भी जमाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद को भी अच्छी शुरुआत मिली थी. हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर 2 अंक हासिल कर लिया.

रियान रिकेल्टन के दम पर मुंबई ने बनाया विशाल स्कोर

मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे विल जैक्स और रियान रिकेल्टन ने मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई. विल जैक्स ने 22 गेंदों में 46 रन बनाए थे. लेकिन रियान रिकेल्टन ने अंत तक बल्लेबाजी की और 55 गेंदों में 123 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 44 गेंदों में शतक पूरा किया और मुंबई के लिए आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक बनाया.

रिकेल्टन ने सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने मुंबई के लिए साल 2008 में सीएसके के खिलाफ 45 गेंदों में शतक जड़ा था. रिकेल्टन के अलावा नमनधीर ने 17 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या भी आज शनदार लय में नजर आए. उन्होंने 15 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. इस तरह मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए.

विज्ञापन

ऐसी रही हैदराबाद की बल्लेबाजी

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाई. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने मिलकर 6 ओवर में टीम के लिए 92 रन जोड़े. अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली. इसके बाद हेनरिक क्लासेन का तूफान आया. क्लासेन ने 30 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली, जबकि सलील अरोरा ने भी 10 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए. हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही 249/4 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola