SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 का अंत रिकॉर्ड जीत के साथ किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच के बल्लेबाजों ने जमकर धमाल मचाया और 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 278 रन टांगे। हेनरिक क्लासन ने शतकीय पारी खेली, तो ट्रेविस हेड ने भी तूफानी अर्धशतक जमाया। पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम 168 रन बनाकर ढेर हो गई।
अंतिम ओवरों में मनीष पांडे और हर्षित राणा ने ताबड़तोड़ शॉट्स लगाकर प्रयास तो बहुत किया, लेकिन वह टीम की शर्मनाक हार को नहीं टाल सके। एसआरएच ने 110 रनों से डिफेंडिंग चैंपियन को धूल चटाई। एसआरएच की यह रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है, जबकि केकेआर को सबसे बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है।
औंधे मुंह गिरा केकेआर का बैटिंग ऑर्डर
279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सुनील नरेन ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 16 गेंदों में 31 रन बनाकर चलते बने। क्विंटन डिकॉक महज 9 रन बनाकर चलते बने। कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 15 रन बनाकर जयदेव उनादकट का शिकार बने। रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल को दो गेंदों के अंदर ही हैदराबाद के गेंदबाज हर्ष दुबे ने पवेलियन की राह दिखा दी। रिंकू के खाते में 9 रन आए, तो रसेल गोल्डन डक पर आउट हुए। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे अंगकृष रघुवंशी भी सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने।
110 के स्कोर पर 7 विकेट गंवाने के बाद मनीष पांडे और हर्षित राणा ने मोर्चा संभाला और कुछ दमदार शॉट्स लगाए। मनीष ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन ठोके। वैभव अरोड़ा बिना खाता खोले रनआउट हुए। हर्षित राणा ने 21 गेंदों में 34 रन जड़े और केकेआर की पूरी टीम 168 रन बनाकर सिमट गई। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे और ईशान मलिंगा ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
क्लासन-हेड ने मचाया कोहराम
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत धमाकेदार रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.5 ओवर में 92 रन ठोके। अभिषेक ने 16 गेंदों पर 32 रन जड़े, जबकि हेड ने 40 गेंदों में 76 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान हेड ने 6 चौके और छह सिक्स जमाए। इसके बाद क्लासन को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया और वह नंबर तीन पर उतरे। क्लासन ने आते के साथ ही हेड संग मिलकर खूब तबाही मचाई। क्लासन ने एसआरएच की ओर से सबसे तेज शतक जमाया। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। क्लासन ने 39 गेंदों में 105 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, ईशान किशन ने 20 गेंदों में 29 रन जड़े, जिसके बूते हैदराबाद की टीम स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 278 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
5 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
20 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
28 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines