Pretoria Capitals vs Sunrisers Eastern Cape SA20 Final 2026: साउथ अफ्रीका टी-20 का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच केपटाउन में खेला गया. इस मैच में कैपिटल्स की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार शतकीय पारी खेली. ब्रेविस की शतकीय पारी के दमपर ही दिल्ली ने सम्मानजनक स्कोर बनाया था. उनके अलावा कैपिटल्स का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. ब्रेविस की शतकीय पारी को मैथ्यू ब्रीत्जके ने बेकार कर दिया.
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बनाए थे 158 रन
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158/7 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके अलावा ब्राइस पार्सन्स ने 30 गेंदों में 30 रन बनाए थे. वहीं, शाई होप ने 2 गेंदों में 1 रन बनाए. हालांकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और शतकीय पारी खेली. उन्होंने 56 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके के अलावा 7 छक्के दर्ज थे. वहीं, ईस्टर्न केप की ओर से मार्को यान्सन ने 4 ओवर में 10 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. उन्होंने घातक गेंदबाजी की थी. इसके अलावा लुथो सिपामला और एनरिच नॉर्टजे को 1-1 सफलता मिली.
सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ऐसी रही बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे क्विंटन डी कॉक ने 15 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 1 गेंदों में 0 रन बनाए. इसके अलावा जॉर्डन हरमन ने 6 गेंदों में 3 रन बनाए. हालांकि मैथ्यू ब्रीत्जके ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 49 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने भी नाबाद 41 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स ने 19.2 ओवर में 162/4 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, सुपरस्टार खिलाड़ी को किया बाहर
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
32 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines