हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

KKR vs RCB: स्टंप पर लगा बल्ला, फिर भी सुनील नरेन क्यों रहे नॉट आउट? समझें पूरा नियम

IPL 2025 KKR vs RCB: आरसीबी के साथ खेले गए पहले मैच में सुनील नरेन का बल्ला स्टंप से लग गया था, जिसके बाद भी उनको हिट विकेट नहीं दिया गया था। हालांकि इसके पीछे की वजह भी सामने निकलकर आई है।

विज्ञापन
sunil narine

IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 के पहले मैच में आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ आरसीबी ने 2 अंक हासिल कर लिए हैं। मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। वहीं जब केकेआर की तरफ से सुनील नरेन बल्लेबाजी कर रहे थे तो इस दौरान उनका बल्ला स्टंप से लग गया था, लेकिन तब भी नरेन को को अंपायर ने आउट नहीं दिया था। अब इसके पीछे की वजह भी सामने निकलकर आई है।

क्यों नरेन को नहीं दिया गया आउट?

दरअसल पारी के 8वें ओवर की चौथी गेंद सुनील नरेन के सिर के ऊपर से चली गई थी, हालांकि नरेन ने इस गेंद को छोड़ दिया था लेकिन उनका बल्ला ज्यादा पीछे जाने की वजह से स्टंप पर लग गया था। जिसपर विराट कोहली और रजत पाटीदार ने एक अपील भी की थी, लेकिन तभी लेग अंपायर इस गेंद को वाइड दे चुके थे यानी गेंद पहले ही डेड हो गई थी।

ऐसे में अंपायर का फैसला ही मान्य होता है। नियम भी यही कहता है अगर गेंद डेड हो जाए फिर बल्लेबाज का चाहे शरीर का कोई अंग या बल्ला भी स्टंप को लग जाए तो उसको हिट विकेट नहीं दिया जाएगा। शायद अगर गेंद वाइड नहीं दी जाती तो फिर नरेन को आउट करार दिया जाता।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- KKR vs RCB: रहाणे से हुईं 2 बड़ी गलतियां? हार के साथ चूकानी पड़ी कीमत

नरेन ने किया था शानदार प्रदर्शन

आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में सुनील नरेन ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए नरेन ने 26 गेंद पर 44 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी में सुनील नरेन ने 5 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे। इसके केकेआर की तरफ गेंदबाजी में नरेन सबसे किफायती गेंदबाज रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 27 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। केकेआर के बाकी सभी गेंदबाजी ने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए थे, लेकिन सुनील नरेन एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहें जिनका इकॉनमी रेट 7 से भी नीचे रहा था।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB की जीत ने लाई मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के चेहरे पर खुशी, वजह है बेहद खास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola