Sunil Narine Creates History: वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. 38 वर्षीय नरेन ने गुरुवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने कर लिया है, जो उनसे पहले दुनिया में सिर्फ एक ही गेंदबाज हासिल कर पाया है. ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नरेन ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मैच में एक विकेट लेते ही टी20 क्रिकेट में अपने 650 विकेट पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.
सुनील नरेन से पहले सिर्फ राशिद खान कर पाए हैं ऐसा
CPL 2026 में गुरुवार को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया. सेंट लूसिया किंग्स की पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर नरेन ने जॉन कैंपबेल (27 रन) को LBW आउट करके अपने 650 टी20 विकेट पूरे किए. इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान टी20 में 650 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है.
राशिद फिलहाल T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 547 मैचों में 736 विकेट अपने नाम किए हैं. उनके बाद नरेन 611 टी20 मैचों में 650 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर आते हैं. इसके बाद तीसरे विकेट पर ड्वेन ब्रावो 631 विकेट और चौथे नंबर पर इमरान ताहिर 582 विकेट के साथ मौजूद हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
- राशिद खान- 736
- सुनील नरेन- 650
- ड्वेन ब्रावो- 631
- इमरान ताहिर- 582
- आंद्रे रसेल- 535
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें तो ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर सेंट लूसिया किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया की टीम ने 4 विकेट पर 211 रनों का स्कोर खड़ा किया. सेंट लूसिया की ओर से टिम साइफर्ट के शानदार शतक जड़ा और 61 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली. वहीं, नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नरेन ने अपने 4 सुनील नरेन ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज, जानें नंबर-1 कौन
ओवर के स्पेल में 27 रन खर्च कर एक विकेट हासिल किया. उनके अलावा, उस्मान तारिक और किरोन पोलार्ड ने भी 1-1 विकेट लिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी और 36 रनों से मैच हार गई. टीम की ओर से कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 26 गेंदों पर 65 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके. नरेन ने 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर बल्ले से भी अपना योगदान दिया, लेकिन टीम को हार मिली.
ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: बाबर आजम लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे या नहीं?फिटनेस पर खुद दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines