Sunil Joshi: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेले जाएगा. एशिया कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है. बोर्ड ने सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के लिए स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में सुनील जोशी को शामिल किया है. जूनियर खिलाड़ी अब सुनील के अनुभव और तकनीक का फायदा उठाकर काफी कुछ सीखेंगे, जिसे भारतीय टीम को भविष्य में कई स्टार फिरकी गेंदबाज मिल सकते हैं.
बीसीसीआई का बड़ा फैसला
बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में नए स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में सुनील जोशी को मौका देने के लिए तैयार है. वह 1 अक्टूबर से कार्यभार संभालेंगे. इससे पहले जोशी पंजाब किंग्स की कोचिंग युनिट का हिस्सा थे. हालांकि अब बीसीसीआई में शामिल होने के बाद पंजाब को नए सहायक कोच की तलाश करनी होगी. आईपीएल के अलावा जोशी ने उत्तर प्रदेश और बांग्लादेश टीम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार के रूप में भी किया है. जोशी से पहले सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में साईराज बहुतले स्पिन कोच थे.
वीवीएस लक्ष्मण के साथ काम करेंगे जोशी
जोशी सीओई हेड वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर काम करेंगे. जोशी के शामिल होने से भारतीय क्रिकेट टीम में कई नए और युवा फिरकी गेंदबाज की एंट्री हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- भारत में ये बड़ा टूर्नामेंट खेलने नहीं आएगा पाकिस्तान, Asia Cup 2025 के बीच कर दिया बहिष्कार
सुनील जोशी के करियर पर एक नजर
55 साल के जोशी ने भारत के लिए 1996 में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए 15 टेस्ट मैच में 20.70 की औसत के साथ 352 रन बनाए हैं और 41 विकेट भी चटकाए हैं. इसके अलावा 69 वनडे मैच में उन्होंने 584 रन बनाने के अलावा 69 विकेट भी चटकाए हैं. भारत के लिए आखिरी मुकाबला उन्होंने साल 2001 में खेला. इसके बाद वह टीम इंडिया में नजर नहीं आए. हालांकि वह लंबे समय से कोचिंग की दुनिया में सक्रिय हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘पागल हो गया है क्या…’, रिंकू सिंह पर क्यों ‘भड़के’ अर्शदीप-जितेश? वीडियो देखने वाले हो रहे हंसते-हंसते लोटपोट
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
22 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
42 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines