Yashasvi Jaiswal Runout: मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन एक विकेट ने पूरा गेम पलटकर रख दिया। मजबूत स्थिति में नजर आ रही भारतीय टीम इसी विकेट के पतन के बाद बैकफुट पर चली गई। यह विकेट था शतक की तरफ से बढ़ रहे युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का। विराट कोहली के संग हुई तालमेल में गड़बड़ का खामियाजा भारतीय सलामी बल्लेबाज को अपना विकेट गंवाकर भुगतना पड़ा।
यशस्वी के आउट होते ही सोशल मीडिया पर इस बात ने तूल पकड़ लिया कि किसकी गलती की वजह से टीम इंडिया ने यह विकेट गंवाया। इरफान पठान और संजय मांजरेकर तो यशस्वी के रनआउट को लेकर ऑन एयर ही भिड़ गए। अब इस रनआउट पर भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय रखी है।
किसकी गलती से रनआउट हुए यशस्वी?
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए यशस्वी के रनआउट के लिए विराट कोहली को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “उस रन को तेजी से पूरा करना था और कोहली जैसा बल्लेबाज जाहिर तौर पर इस रन को पूरा कर सकता था। हालाकि, गड़बड़ यह हुई है कि कोहली फील्डर को देख रहे थे। जब आप फील्डर को देख रहे होते हैं और फिर टर्न लेते हैं, तो आप वो कीमती सेकंड गंवा देते हैं। इसके बाद आपको लगता है कि नहीं मैं इस रन को पूरा नहीं कर पाऊंगा। आपका बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ जाता है। वो एक टाइट रन था। मगर मेरे हिसाब से उस स्टेज पर आपको ऐसा रन लेना नहीं लेना चाहिए, जिसमें रिस्क हो। आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और रन भी आ रहे थे।”
अनलकी रहे यशस्वी
गावस्कर ने आगे कहा, “उस स्टेज पर रिस्क लेना बिल्कुल भी सही नहीं था। वो रन शायद इस वजह से ही पूरा हो सकता था,क्योंकि कोहली विकेटों के बीच काफी बढ़िया रनर हैं।” दरअसल, यशस्वी शॉट खेलते ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े थे, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े कोहली फील्डर की तरफ देख रहे थे। विराट जब तक यशस्वी को रन लेने के लिए मना करते तब तक सलामी बल्लेबाज लगभग दूसरे एंड तक पहुंच चुका था, जिसके चलते उन्हें रनआउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। यशस्वी के आउट होने के बाद टीम इंडिया ने सिर्फ 6 रन जोड़कर अपने दो और विकेट गंवा दिए। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 164 रन लगा दिए हैं।
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
7 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
29 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
41 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
59 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines