Sunil Gavaskar Statement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज अब खत्म हो चुकी है। इस बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के अलावा किसी खिलाड़ी ने ज्यादा इंप्रेस नहीं किया, हर मैच में अकेले बुमराह को ‘लड़ते’ हुए देखा गया। बुमराह को गेंदबाजी के दौरान दूसरे छोर से ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला। वहीं अब जसप्रीत बुमराह को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान सामने आया है।
बुमराह ने की सबसे ज्यादा गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा गेंदबाजी की। हर मैच में बुमराह का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। इसके इस सीरीज में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी भी रहे, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 विकेट चटकाए। वहीं इस सीरीज में सबसे ज्यादा गेंदबाजी करने को लेकर सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए कहा “मुझे लगता है कि उन्होंने वही किया जो टीम के लिए सबसे अच्छा था, क्योंकि उनके बिना भारत सीरीज में किसी भी स्थिति में नहीं होता और इसलिए, जब आपके पास एक गेंदबाज होता है, जो विकेट ले रहा होता है, तो आप उसे एक हद तक ओवर बॉलिंग करवाते हैं और यह पूरी तरह से समझ में आता है। मुझे नहीं लगता कि हम इसके लिए टीम प्रबंधन को दोष दे सकते हैं क्योंकि वे और बुमराह केवल वही करना चाहते थे जो उस समय टीम के लिए अच्छा था। ”
ये भी पढ़ें:- भारत की हार से ज्यादा बुमराह की कातिलाना गेंदबाजी के चर्चे, बूम-बूम ने तो इतिहास रच डाला
आगे उन्होंने कहा “देखिए, यह पीठ की चोट है। बुमराह बहुत ही समर्पित क्रिकेटर हैं। और इसलिए मुझे लगता है कि अगर वह थोड़ा बहुत गेंदबाजी करने में सक्षम होते, तो वह बाहर आकर गेंदबाजी करते।”
बुमराह बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’
सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा ने खुद प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला किया था, जिसके बाद इस मैच में जसप्रीत बुमराह को कप्तानी करते हुए देखा गया। वहीं सिडनी टेस्ट में बुमराह ने ज्यादा गेंदबाजी भी नहीं की थी। पहली पारी में बुमराह ने महज 10 ओवर ही गेंदबाजी की थी, इस दौरान उनको 2 विकेट भी मिली थी। दूसरी पारी में बुमराह गेंदबाजी करने नहीं आए थे, जो टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका था। वहीं इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी मिला।
ये भी पढ़ें:- कब और कहां खेला जाएगा WTC Final? ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
37 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को मिला 192 रनों का लक्ष्य, बल्लेबाजों ने किया निराश
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines