Rishabh Pant Gavaskar: ऋषभ पंत एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर है। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में पंत खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। भारतीय विकेटकीपर ने ऐसा शॉट खेला शायद जिसकी उस समय कोई जरूरत भी नहीं थी। सोशल मीडिया पर पंत को फैन्स ने तो आड़े हाथों लिया ही है। इसके साथ ही भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का भी पंत पर गुस्सा फूट पड़ा है। गावस्कर ने पंत की ऑन एयर कमेंट्री करते हुए ही जमकर क्लास लगाई है। पंत क्रीज पर सेट नजर आ रहे थे और 28 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि, स्कॉट बोलैंड के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह अपना विकेट तोहफे के तौर पर देकर चलते बने।
खराब शॉट खेलकर आउट हुए पंत
तीसरे दिन की शुरुआत पंत और जडेजा ने सूझबूझ के साथ की थी। दोनों अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे और टीम इंडिया का स्कोर 200 के करीब पहुंच चुका था। मगर तभी स्कॉट बोलैंड के खिलाफ पंत ने स्कूप शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि, भारतीय विकेटकीपर अपने इरादे में सफल नहीं हो सका और गेंद हवा में खड़ी हो गई। पंत अपने शॉट को मिस टाइम कर बैठे और डीप थर्ड मैन पर खड़े नाथन लायन ने कैच को लपकने में कोई गलती नहीं की। पंत 37 गेंदों का सामना करने के बाद 28 रन बनाकर चलते बने।
पंत पर भड़के गावस्कर
पंत के आउट होते ही कमेंट्री बॉक्स में बैठे सुनील गावस्कर उन पर भड़क पड़े। गावस्कर ने पंत को ऑन एयर Stupid बता दिया। उन्होंने कहा, “बेवकूफ, बेवकूफ, बेवकूफ। वहां पर आपके लिए दो फील्डर पहले से तैनात किए गए थे और उसके बावजूद भी आपने वहां पर शॉट खेला। अभी आपका पिछला शॉट ही मिस टाइम हुआ था। देखिए कहां पर आप कैच देकर पवेलियन लौटे हैं। आपने डीप थर्ड मैन के हाथों में कैच थमाया है। आप अपना विकेट फेंककर चलते बने हैं। आपको स्थिति को देखकर शॉट खेलना चाहिए था। आप यह नहीं कह सकते हैं कि यह आपको नेचुरल गेम है। यह एक बेवकूफी से भरा शॉट है।” पंत के पवेलियन लौटने के बाद जडेजा भी महज 17 रन बनाकर चलते बने।
संबंधित खबरें
SAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
21 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
33 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
51 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
58 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines