Mohammad Siraj Sunil Gavaskar: आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के चलते भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ चला है। आकाश-बुमराह की 39 रन की अटूट पार्टनरशिप के चलते टीम इंडिया फॉलोऑन का खतरा टालने में सफल रही। बल्ले से रविंद्र जडेजा ने भी 77 रन की धांसू पारी खेली। हालांकि, भारतीय पारी के दौरान कुछ ऐसा घटा, जिसे देखकर कमेंट्री में बैठे सुनील गावस्कर आगबबूला हो गए। दरअसल, बीच मैदान पर सिराज की बचकानी हरकत गावस्कर के गुस्से की वजह बनी। सिराज ने बैटिंग के दौरान ऐसा क्या किया, वो आइए आपको बताते हैं।
सिराज की बचकानी हरकत
दरअसल, गाबा टेस्ट की पहली पारी में सिराज को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन मिला और नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने उतरे। सिराज के ऊपर जिम्मेदारी थी कि वह दूसरे छोर पर खड़े रविंद्र जडेजा का साथ निभाया और फॉलोऑन को टालने में मदद करें। हालांकि, सिराज अपनी पारी में सिर्फ 11 गेंदें ही खेल सके और एक रन बनाकर चलते बने। 62वें ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने एक रन लिया।
अब उम्मीद यह थी कि सिराज बची हुई दो गेंदों को डिफेंस करेंगे और अगले ओवर में जडेजा फिर से स्ट्राइक पर होंगे। मगर अगली ही गेंद पर सिराज ने शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। दूसरे छोर पर खड़े जडेजा ने तुरंत उन्हें वापस लौटने का फरमान जारी किया। सिराज रनआउट होने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, वह रन नहीं दौड़ने को लेकर जडेजा पर ही भड़क पड़े।
सिराज पर भड़के गावस्कर
बीच मैदान पर सिराज की यह बचकानी हरकत देखकर कमेंट्री बॉक्स में बैठे गावस्कर उन पर भड़क पड़े। गावस्कर ने कहा, “क्रीज के बीच में खड़े होकर उनकी बातचीत जारी है। सिराज बात कर रहे हैं। यहां पर क्या चल रहा है? ओवर में एक गेंद बची हुई है। आपको सिर्फ क्रीज पर बने रहना है। वहां पर कोई भी रन नहीं था। यह काफी कैजुअल बर्ताव है। आप देखिए, क्रिकेट की थोड़ी समझ तो दिखानी चाहिए। आप नंबर 9 के बैटर हैं। आपको टीम के बारे में सोचना चाहिए। आप ऐसे रिस्की रन लेने के बारे में नहीं सोच सकते हैं।’
सिराज की यह बचकानी हरकत टीम इंडिया काफी भारी पड़ी। ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा एक रन नहीं निकाल सके और अगला पूरा ओवर स्टार्क के सामने सिराज को खेलना पड़ा। नतीजा यह हुआ कि आखिरी गेंद पर सिराज अपना विकेट देकर चलते बने।
आकाश-बुमराह ने बचाया फॉलोऑन
सिराज के पवेलियन लौटने के बाद रविंद्र जडेजा भी 77 रन बनाकर चलते बने। जड्डू जब आउट हुए, तो भारतीय टीम को फॉलोऑन टालने के लिए 33 रन की दरकार थी। ऐसे में आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह ने मोर्चा संभाला। टीम इंडिया की आखिरी जोड़ी ने कंगारू तेज गेंदबाजों का डटकर सामना किया। दोनों ने एक-एक जोड़ते हुए टीम इंडिया के फॉलोऑन को टाल दिया। आकाशदीप के बल्ले से निकले चौके के साथ ही भारतीय टीम फॉलोऑन खेलने से बच गई, जिसका ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न भी मनाया गया। गाबा में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच अब ड्रॉ की तरफ बढ़ चला है।
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
39 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
4 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
5 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines