हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'आर अश्विन के साथ गलत व्यवहार हुआ...,सीएसके के पूर्व खिलाड़ी के बयान से मची सनसनी

R Ashwin: आर अश्विन के संन्यास के बाद सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने माना कि अश्विन के साथ गलत हुआ है।

विज्ञापन

R Ashwin: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने गाबा टेस्ट मैच के बाद अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संन्यास का फैसला सुनाया और दुनिया भर में मौजूद अपने फैंस को हैरान कर दिया। अश्विन के इस फैसले के बाद दुनिया भर के खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी राय रखी। इस कड़ी में सीएसके के पूर्व खिलाड़ी का भी नाम शामिल हुआ, जिन्होंने आर अश्विन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सीएसके के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने माना कि आर अश्विन के साथ ठीक नहीं हुआ है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स तमिल से बात करते हुए कहा कि अश्विन के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। पर्थ टेस्ट के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि वह मैदान छोड़ना चाहते थे, वह तब मैदान छोड़ना चाहते थे जब वॉशिंगटन सुंदर को उनसे पहले खिलाया गया। इससे पता चलता है कि वह नाखुश थे। वहीं, पर्थ टेस्ट में भारतीय प्लेइंग इलेवन में रवींद्र जडेजा और रवि अश्विन के ऊपर वाशिंगटन सुंदर को अहमियत दी गई। तमिलनाडु के एक क्रिकेटर के लिए यह बहुत बड़ी बात है। इसके कई कारण हैं। कुछ अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को बेहतर मौके मिलते हैं। इन सभी बाधाओं के बावजूद, अश्विन ने 500 से ज्यादा विकेट लिए और एक लीजेंड बन गए।

बता दें कि भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने माना कि आर अश्विन को फेयरवेल मैच मिलना चाहिए था। क्योंकि इस खिलाड़ी ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वह भारत की ओर से टेस्ट में अनिल कुंबले के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन का इस अंदाज में संन्यास लेना कई खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया।

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

आर अश्विन ने साल 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया। उन्होंने अब तक खेले गए 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 116 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 156 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वहीं 65 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 72 विकेट झटके हैं।

ये भी पढ़ें:- ‘विराट कप्तान होते, तो नहीं होता अश्विन का संन्यास’, क्या है पूरी कहानी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola