गौतम गंभीर की टीम में नई एंट्री! 57 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी बनने वाला है फील्डिंग कोच

भारतीय टीम को नया फील्डिंग कोच मिलने वाला है. गौतम गंभीर की कोचिंग यूनिट में बड़ा बदलाव किया गया है. टी दिलीप की जगह अब 57 साल के पूर्व खिलाड़ी को जिम्मेदारी मिलने वाली है.

Image Credit: X

Image Credit: X

इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय कोचिंग यूनिट में बड़ा बदलाव हो रहा है. अब भारतीय टीम को नया फील्डिंग कोच मिलने वाला है. इससे पहले टी दिलीप ने फील्डिंग कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं, सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने भी बीसीसीआई को इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अब बीसीसीआई 57 साल के पूर्व खिलाड़ी को फील्डिंग कोच नियुक्त करने वाली है.

विज्ञापन

57 साल का पूर्व खिलाड़ी बनने वाला है फील्डिंग कोच

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सुभदीप घोष भारत के नए फील्डिंग कोच बनने वाले हैं. वह टी दिलीप की जगह लेंगे. बीसीसीआई ने अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. लेकिन जल्द ही इसका ऐलान होने वाला है. सुभदीप घोष श्रीलंका दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में अपने सफर का आगाज करेंगे. उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक के लिए टीम में रखा जाएगा.

विज्ञापन

कौन हैं सुभदीप घोष?

57 साल के सुभदीप घोष भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भारतीय अंडर 19 टीम के फील्डिंग कोच की भूमिका निभा चुके हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वह भारतीय टीम के फील्डिंग कोच रह चुके हैं. इसके अलावा वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के भी फिल्डिंग कोच रह चुके हैं. आईपीएल 2018 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम किया, जबकि आईपीएल 2019 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ काम किया. साल 2021 में वह भारतीय A टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जा चुके हैं.

सुभदीप घोष ने भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया. लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट असम और रेलवे के लिए खेला था. उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास मैच में 12.64 की औसत के साथ 316 रन बनाए थे. वहीं, 17 लिस्ट A मैच में उन्होंने 307 रन बनाए. उन्होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट A में 2-2 अर्धशतक भी अपने नाम किए. उन्होंने आखिरी घरेलू मैच साल 2005 में झारखंड के खिलाफ खेला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ