IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सभी की निगाहें हैं। क्योंकि तेज गेंदबाज लगातार टेस्ट प्रारूप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि जस्सी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि जस्सी इंग्लैंड के खिलाफ सभी 5 मैच न खेलें तो इंग्लैंड के लिए फायदा होगा।
स्टूअर्ट ब्रॉड का बड़ा बयान
जोस बटलर के साथ अपने नए पॉडकास्ट फॉर द लव ऑफ क्रिकेट पर बात करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि “वह बहुत शांत व्यक्ति है, है न? और कुछ समय में काफी शांत रहता है। लेकिन उसके अंदर एक अद्भुत प्रतिस्पर्धी भावना है। ऑस्ट्रेलिया में उसका खेल बहुत अच्छा था, जिसमें आखिरी ओवर में वह कोंस्टास के साथ उलझ गया था, मुझे लगता है कि वह युवा सलामी बल्लेबाज था, और ख्वाजा स्ट्राइक पर थे। और उसने ख्वाजा को आउट किया, और बस चिल्लाने और दहाड़ने जैसा था। निश्चित रूप से वह ऐसा है। हर तेज गेंदबाज – हर अच्छे तेज गेंदबाज – में यह भावना होनी चाहिए।”
निश्चित रूप से उन पर नजर रखनी चाहिए और निश्चित रूप से ऐसा खिलाड़ी है जिसके साथ इंग्लैंड पांच टेस्ट नहीं खेलना चाहेगा। क्योंकि अगर वह खेलता है, तो वह ढेर सारे विकेट चटकाएगा।
जस्सी का ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 मैच में 32 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने कंगारु बल्लेबाज को खूब परेशान भी किया था। जस्सी अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
India vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
22 mins agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
46 mins agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
1 hr agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
1 hr agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
1 hr agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
2 hrs ago6 छक्के-5 चौके… युवराज सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे
2 hrs agoIND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
3 hrs agoIND vs WI: केएल राहुल ने ठोका धमाकेदार शतक, द्रविड़ के 27 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines