Indian Cricket Team : इंडियन क्रिकेट टीम के इतिहास में कई महान खिलाड़ी रहे हैं। जिन्होंने विश्व क्रिकेट के पटल पर देश का मान बढ़ाया है। सचिन तेंदुलकर भी उन्हीं महान क्रिकेटर्स में से एक रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए थे, जिनको आज तक भी कोई तोड़ नहीं पाया है। वहीं कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो टीम इंडिया के लिए तो खेले लेकिन रातों-रात उनका करियर ही खत्म हो गया, जिसके बाद ये खिलाड़ी टीम इंडिया में कभी दिखाई भी नहीं दिए। आज हम आपको भारतीय टीम के एक ऐसे ही पूर्व स्टार खिलाड़ी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनका करियर बेहद छोटा रहा।
1 ओवर ने खत्म कर दिया था इस खिलाड़ी का करियर
हम जिस भारतीय खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम है स्टुअर्ट बिन्नी। जी हां ये वहीं स्टुअर्ट बिन्नी हैं जो बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी के बेटे हैं। स्टुअर्ट बिन्नी ने टीम इंडिया के लिए एमएस धोनी की कप्तानी में साल 2014-15 में डेब्यू किया था। टेस्ट क्रिकेट में बिन्नी ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था, इसके अलावा वनडे में न्यूजीलैंड और टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके अलावा साल 2016 में बिन्नी ने अपना इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद कभी स्टुअर्ट बिन्नी को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला और इस खिलाड़ी ने साल 2021 तक लंबा इंतजार करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
एक ओवर में खाए थे 5 छक्के
साल 2016 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के एक मैच में स्टुअर्ट के एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगे थे। दरअसल वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एविन लुइस ने बिन्नी के एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे। इस ओवर में बिन्नी ने कुल 32 रन लुटाए थे। इतना ही नहीं ये ओवर बिन्नी के लिए उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी ओवर साबित हुआ। इसके बाद से बिन्नी को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- क्या दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे चोट से जूझ रहे ऋषभ पंत? नहीं खेले तो ये खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस
4 रन देकर चटकाए थे 6 विकेट
इतना ही स्टुअर्ट बिन्नी के नाम वनडे क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग स्पेल का रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2014 को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एक वनडे मैच में बिन्नी ने गेंदबाजी करते हुए महज 4 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। बिन्नी के इस रिकॉर्ड को आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है।
ये भी पढ़ें:- SL vs WI: श्रीलंका ने ध्वस्त किया भारत का ये खास रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
डेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
28 mins agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
52 mins agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
1 hr agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
2 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
3 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
3 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
4 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines