Steve Smith: पाकिस्तान सुपर लीग भी अब अपने अंतिम चरण में हैं. 29 अप्रैल को एलिमिनेटर 1 में मुल्तान सुल्तांस और हैदराबाद किंग्समेन के बीच मुकाबला खेला गया था. हैदराबाद ने मुल्तांस को हराकर अपने कारवां को आगे बढ़ाया. मुल्तान की ओर से हिस्सा ले रहे स्टीव स्मिथ ने इस मैच में निराशाजनक बल्लेबाजी की और सस्ते में ही आउट हो गए. इस मैच में स्टीव स्मिथ ने अपना आपा खोया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्या है मामला आइए जानते हैं?
स्टीव स्मिथ ने खोया आपा
मुल्तान सुल्तांस की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे स्टीव स्मिथ को 2.2 ओवर में जीवनदान मिला और हालांकि वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 2.5 ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए. माज सदाकत ने उनका कैच पकड़ा और जबरदस्त अंदाज में जश्न मनाया. इसके बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने भी एग्रेशन दिखाया. स्मिथ को पवेलियन लौटना पड़ा और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाकर अपना आपा खो दिया और बल्ला जोर से पटका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ऐसा था मैच का हाल
मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान ने 12 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली, जबकि स्टीव स्मिथ ने 10 गेंदों में 13 रन बनाए. मुल्तान की ओर से शान मसूद ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 46 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली.
लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.2 ओवर में हैदराबाद किंग्समेन ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया. हैदराबाद की ओर से 33 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने 35 गेंदों में 64 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से मोहम्मद अली ने 2 विकेट लिए, जबकि आकिफ जावेद और हुनैन शाह ने भी शानदार गेंदबाजी की और 2-2 विकेट लिए.
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
2 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
2 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
2 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
3 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
3 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
4 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines