Border-Gavaskar Trophy 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो रही है। इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड में भाग ले रहे हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों में दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम भी शामिल है, जो न्यू साउथ वेल्स के लिए खेल रहे हैं। हालांकि यहां स्मिथ का यहां प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जहां वो विक्टोरिया के खिलाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। नंबर तीन पर बैटिंग करने आए स्मिथ को तेज गेंदबाज स्कॉट बोलेंड ने क्लीन बोल्ड कर दिया। उनकी इनस्विंग गेंद का स्मिथ के पास कोई जवाब नहीं था, जहां वो विकेट के सामने पाए गए और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
स्मिथ के फॉर्म से टीम इंडिया खुश
स्मिथ के हाव-भाव से लगा कि वो गेंद को ठीक से पढ़ नहीं पाए। उनके इस प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम जरूर खुश होगी। मैच में विक्टोरिया की टीम को पहली पारी के आधार पर 136 रनों की लीड हासिल हुई। उसने दूसरी पारी में 246 रन बनाकर न्यू साउथ वेल्स को 383 रनों का टारगेट दिया। स्मिथ ने मैच की पहली पारी में 29 गेंदे खेलकर सिर्फ तीन रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को हराने के बाद भी टेंशन में न्यूजीलैंड, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ओपनिंग नहीं करेंगे स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइनअप की अहम कड़ी स्मिथ भारत के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ओपनिंग नहीं करेंगे। उन्होंने सीरीज में अपनी फेवरेट नंबर चार की पोजीशन पर ही खेलने का फैसला किया है। ऐसा करने की वजह उनके इस नंबर पर जोरदार रिकॉर्ड हैं। यही वजह है कि कंगारू टीम उनसे एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।
मुझे काफी मजा आया- स्मिथ
इसको लेकर स्मिथ ने कहा कि उनका नंबर चार पर खेलने का एक कारण यह भी था कि जब उन्हें डेविड वॉर्नर की जगह खिलाया गया तो उनके साथी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा रोमांचित नहीं थे। ओपनिंग का अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘कुछ नया करने का मौका पाकर और टॉप आर्डर में बैटिंग करके बहुत मजा आया। मुझे अभी भी लगता है कि मैं निश्चित तौर पर वहां अच्छा काम कर सकता हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि कैमरून ग्रीन के बाहर होने के बाद निश्चित तौर पर वहां एक जगह बन गई है।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा को लेकर संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा खुलासा, विश्व कप फाइनल में क्यों नहीं मिली थी जगह?
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 min agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
8 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
41 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
1 hr agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines