Australia vs West Indies 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। सीरीज का पहला मैच बारबाडोस में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। वहीं सीरीज का दूसरा मैच 3 से 8 जुलाई तक खेला जाएगा, जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो चुका है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हुई है, जिसके बाद कंगारू टीम और ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है।
स्टीव स्मिथ की हुई वापसी
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उंगली में चोट लग गई। स्लिप में कैच लेने के दौरान स्मिथ इंजर्ड हो गए थे, जिसके बाद स्मिथ को मैदान से बाहर जाना पड़ा था। चोट ज्यादा होने के चलते स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से फिट हैं और उनकी ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो चुकी है। स्मिथ की गैर मौजूदगी में जोश इंगलिस को पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए देखा गया था, लेकिन इंगलिस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके चलते उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है।
स्लिप में फील्डिंग नहीं करेंगे स्मिथ
स्टीव स्मिथ फिट होकर मैदान पर वापसी जरूर कर रहे हैं, लेकिन वे दूसरे टेस्ट मैच में स्लिप में फील्डिंग करते हुए दिखाई नहीं देंगे। इसको लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बताया “स्मिथ को स्पिनरों के लिए स्लिप में रखा जा सकता है, लेकिन तेज गेंदबाजों के लिए स्लिप कॉर्डन में वापसी करने में कम से कम एक सप्ताह और लगेगा। हम देखेंगे कि क्या वह फाइन लेग पर कुछ दिन टिक पाता है, मुझे लगता है कि वह बहुत जल्दी सर्कल में आने के लिए उत्सुक होगा।”
दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन।
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले बन गए पहले भारतीय
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
2 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
4 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
5 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
6 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
6 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
8 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines