WTC 2025: टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप कहे जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 11 जून से शुरू हो चुका है। इस बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीत हासिल की और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में स्मिथ ने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है।
स्टीव स्मिथ ने छू लिया रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने ही देश के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल, रिकी पोंटिंग ने अपने करियर में 6 आईसीसी फाइनल मुकाबले खेले थे। अब स्टीव स्मिथ भी इतने ही फाइनल खेल चुके हैं। इस लिस्ट में अब स्टीव स्मिथ के साथ श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने का नाम भी है, जिन्होंने अपने करियर में 6-6 आईसीसी फाइनल में हिस्सा लिया।
सबसे ज्यादा ICC फाइनल खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
अगर बात की जाए सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों की, तो इस मामले में भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने अब तक 9 आईसीसी फाइनल मुकाबले खेले हैं।
इसके बाद रवींद्र जडेजा का नंबर आता है, जिन्होंने 8 फाइनल खेले हैं। वहीं, भारत के पूर्व स्टार युवराज सिंह ने 7 आईसीसी फाइनल खेलने का कारनामा किया है। यानी कि आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी हमेशा से रही है, और अब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ का नाम भी खास रिकॉर्ड में जुड़ गया है।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन, मार्को येंसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
14 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines