Steve Smith: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 29 जनवरी से खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने कमाल की बल्लेबाजी की और अपना 35वां टेस्ट शतक जमाया। उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया। टेस्ट प्रारूप में वह श्रीलंका में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
स्मिथ बने पहले ऑस्ट्रेलियाई
स्टीव स्मिथ ने इस मैच में अपने बल्ले से खूब रंग जमाया। उन्होंने श्रीलंका के लगभग सभी गेंदबाजों को परेशान किया। कोई भी गेंदबाज स्मिथ पर भारी नहीं पड़ सका। यही वजह रही कि इस खिलाड़ी ने पहले ही दिन शतक जड़ दिया। उन्होंने 188 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। इसी के साथ ही वह श्रीलंका में टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। श्रीलंका में ये स्मिथ का तीसरा टेस्ट शतक शतक था। इससे पहले टेस्ट फॉर्मेट में कोई भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी श्रीलंका में 3 शतक नहीं बना पाया है।
अपनी पारी में स्टार खिलाड़ी ने 10 चौके के अलावा 1 छक्का भी अपने नाम किया। उनके अलावा उस्मान ख्वाजा ने भी जोरदार शतक बनाया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद स्मिथ और ख्वाजा नाबाद हैं। ख्वाजा 210 गेंदों में 147 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 81.1 ओवर में 330/2 रन बना चुकी है।
स्टीव स्मिथ श्रीलंका में 3 टेस्ट शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने।
119 (218) कोलंबो में (2016)
145* (272) गॉल में (2022)
101* (187) गॉल में (2025)*
एशिया में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले गैर एशियाई बल्लेबाज
9 – एलिस्टेयर कुक (55 पारी)
8 – जैक्स कैलिस (44 पारी)
7 – हाशिम अमला (43 पारी)
7 – केन विलियमसन (47 पारी)
7 – जो रूट (60 पारियां)
6 – एलन बॉर्डर (39 पारी)
6 – स्टीव स्मिथ* (41 पारी)
यह भी पढ़ें: आईसीसी रैंकिंग में तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
48 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines