LSG vs CSK Deepak Chahar: IPL 2024 के 34वें मैच में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर की इंजरी पर अपडेट दिया है। मैच से पहले उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज मेडिकल टीम की निगरानी में है और अपना रिहैब अच्छे से कर रहे हैं। चोट के कारण चाहर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला नहीं खेले थे।
चिंता की कोई बात नहीं है
स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “वह अपना रिहैब अच्छे से कर रह हैं। यह मामूली चोट थी, चिंता की कोई बात नहीं। शार्दुल ठाकुर ने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी, इसलिए हमने चाहर को ठीक होने के लिए समय देने का विकल्प चुना।” IPL 2024 में चाहर का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 4 खेले हैं और 9.16 की इकॉनमी से सिर्फ 4 विकेट लिए हैं।
स्टीफन ने कही ये बात
LSG को लेकर स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, “हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। वे बहुत अच्छी टीम हैं और हम वास्तव में मूमेंटम के बारे में बात नहीं करते। पिछले गेम में मुंबई में कुछ अच्छी चीजें थीं। हमने कई पहलुओं का आनंद लिया है। कुछ फील्ड में हमें काम करने की जरूरत है। हमारे पास वास्तव में बहुत अधिक आरामदायक होने का समय नहीं है और यदि आप सहज हो जाते हैं तो आप गलतियां करते हैं। हम वास्तव में कल को एक अच्छी चुनौती के रूप में देख रहे हैं।”
ये भी पढ़ें: IPL 2024: अपने 250वें मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बनाए इतने कीर्तिमान
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जीत की पटरी पर लौटने के लिए RCB आजमाएगी खास टोटका! अगले मैच में करेगी ये बदलाव
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
26 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines