PBKS vs CSK: 'मैदान पर खेल हार गया...' सीएसके की हार पर भड़के स्टीफन फ्लेमिंग, अपने ही खिलाड़ियों को लगाई लताड़

PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स और सीएसके के बीच 8 अप्रैल को रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग भड़क उठे।

ipl 2025 (4)

PBKS vs CSK: आईपीएल 2025 में मैच नंबर 22 पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन किया और सीएसके को 18 रनों से धूल चटाई। सीएसके को लगातार सीजन की चौथी हार मिली। हार के बाद चेन्नई के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग टीम के खिलाड़ियों पर भड़क उठें। उन्होंने बताया कि आखिर हम इस मैच में कैसे पीछे रह गए।

विज्ञापन

स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान

हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने फ्लेमिंग ने कहा कि हम एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 रन पीछे रह गए, इसलिए हम यहां-वहां तीन छक्के देख सकते हैं। यह अब तक का निराशाजनक सीजन रहा है। कैचिंग खराब रही है, लेकिन आज रात दोनों तरफ से यह खराब रही। क्या यह रोशनी में कुछ था, मुझे यकीन नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से हमारे लिए यह चिंता का विषय था।

विज्ञापन

स्टीफन फ्लेमिंग ने माना कि हमारे खिलाड़ियों ने इस मैच में खराब फील्डिंग की। उन्होंने आगे कहा कि मैदान में खेल वास्तव में हार गया, मुझे लगा कि हम मैदान में ढीले थे, और कुछ समय में दबाव में हमारी सटीकता की कमी थी। हम प्रियाांश आर्य की एक बेहतरीन पारी से दबाव में आ गए थे, लेकिन इसे बंद करने के मामले में हमें इससे बेहतर होना होगा। इसलिए यहीं से खेल हमसे दूर हो गया।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने 42 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के अपने नाम किए। उनके अलावा शशांक सिंह ने भी 36 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को अच्छी शुरुआत मिली। लेकिन बीच के ओवर में सीएसके के खिलाड़ी तेजी के साथ रन नहीं बना पाए। सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने 49 गेंदों में 69 रन बनाए। लेकिन उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की। इसके अलावा एमएस धोनी ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए। लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था। सीएसके ने 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए  थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ