IPL 2025: ऑक्शन में खिलाड़ियों को चुनने पर हुआ भारी मिस्टेक, स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा खुलासा

IPL 2025: आईपीएल 2025 में पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का हाल खराब रहा है। सीजन खराब जाने के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान सामने आया है।

IPL 2025 - 2025-04-26T164310.270
विज्ञापन

Stephen Fleming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की प्लेऑफ में पहुंचने की राह अब बेहद कठिन हो गई है। अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में टीम को सिर्फ 2 में जीत नसीब हुई है। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली करारी हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खास बात यह रही कि सनराइजर्स ने पहली बार चेपॉक स्टेडियम में सीएसके को हराने में सफलता पाई। हैदराबाद ने 18 साल में पहली बार सीएसके को चेन्नई में हराकर इतिहास रचा।

फ्लेमिंग ने मानी गलती

मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने बयान में टीम के मौजूदा प्रदर्शन पर निराशा जताई और ऑक्शन में हुई गलतियों को स्वीकार किया। फ्लेमिंग ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि हमने अपनी क्षमतानुसार प्रदर्शन किया। हमें अपने अप्रोच पर फिर से विचार करना होगा और उसमें सुधार लाना होगा। हमें अपने रिकॉर्ड पर गर्व है और हमें विश्वास है कि हम इस खराब दौर से जल्द बाहर निकलेंगे।

विज्ञापन

हालांकि शुरुआत में फ्लेमिंग ने टीम का बचाव किया, लेकिन बाद में माना कि नीलामी में रणनीतिक चूक हुई थी। उन्होंने कहा कि ऑक्शन में कई टीमों ने हमसे बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया। हम उस स्तर पर प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसकी हमें उम्मीद थी। हमें इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

फ्लेमिंग ने नीलामी की प्रक्रिया को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि नीलामी बहुत तेज गति से होती है, यह लगभग 25 घर एकसाथ खरीदने जैसा होता है। इससे मानसिक और शारीरिक थकावट भी होती है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अभी भी लगता है कि हमारे पास एक अच्छी टीम है और हम लय में आने से बहुत दूर नहीं हैं।

विज्ञापन

अब देखने वाली बात होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स आने वाले मैचों में किस तरह वापसी करती है और प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रख पाती है या नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ