CPL 2024 Final: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली सेंट लूसिया ने गुयाना अमेजन वारियर्स को फाइनल में रौंदकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है। फाइनल मैच में सेंट लूसिया की ओर से एरॉन जोन्स ने धमाकेदार पारी खेलते हुए सेंट लूसिया को जीत दिला दी।40 साल के फाफ डु प्लेसिस ने पूरे सीजन में शानदार कप्तानी की और सेंट लूसिया को चैंपियन भी बनाया।
फाइनल मैच में एरोन जॉन्स ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर लूसिया को 11 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत दिला दी। वहीं लूसिया की ओर से फिरकी गेंदबाज नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट हासिल किए। इस मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन नहीं कर सके। गुयाना की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विशाल स्कोर नहीं बना सकी, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। सेंट लूसिया की मालिक प्रीति जिंटा भी हैं।
गुयाना ने बनाए थे 138 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना ने 138/8 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज मोईन अली ने 20 गेंदों में 14 रन बनाए, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शाई होप ने थोड़ी देर मोर्चा संभाला और वह 22 रन पर ही आउट हो गए। गुयाना फाइनल मैच में एक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। टीम का कोई भी मुख्य बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ पारी नहीं खेल सका।
सेंट लूसिया ने हासिल किया लक्ष्य
139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट लूसिया नें 18.1 ओवर में ही मैच जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाफ डु प्लेसिस ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि जाॉनसन चार्ल्स ने 7 रनों का योगदान दिया। इसके बाद रॉस्टन चेस और एरॉन जोन्स ने मोर्चा संभाला और नाबाद रहते हुए लूसिया को खिताब जीता दिया। चेस ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि एरॉन जोन्स ने 31 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के के अलावा 2 चौके शामिल थे।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
8 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
50 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines