Niroshan Dickwella: श्रीलंका क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पर बैन लगा दिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बैन कर दिया है। उनपर हाल ही में संपन्न लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान कथित डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए थे। हालांकि ये बैन कब तक रहेगा, इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
लगा दिया गया है अनिश्चितकालीन प्रतिबंध
Newswire.lk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जांच जारी रहने तक डिकवेला पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड की तरफ से जल्द ही इसको लेकर बयान जारी हो सकता है। एलपीएल 2024 में डिकवेला गॉल मार्वल्स टीम के कप्तान थे। उन्होंने लीग में 153.33 की स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में सिर्फ 184 रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में गॉल मार्वल्स को हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल मैच में डिकवेला सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका! जानें क्या हैं मौजूदा आंकड़े
विवादों से रहा है पुराना नाता
ये पहली बार नहीं है, जब निरोशन डिकवेला पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले उन्हें 2021 में भी एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था। तब बायो-बबल का उल्लंघन करने की वजह से उन पर, दानुष्का गुनाथिलका और कुसल मेंडिस पर बैन लगाया गया था। इसके बाद से ही वो टीम में नियमित जगह बनाने में संघर्ष कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: रोहित-विराट के साथ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, स्टार खिलाड़ी की वापसी संभव
वहीं, अगर निरोशन डिकवेला के करियर की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के लिए 54 टेस्ट मैचों में 30.97 की औसत से 2757 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 अर्धशतक बनाए हैं। 55 वनडे मैचों में उन्होंने 31.45 की औसत से 1604 रन बनाए हैं। 28 टी20 मैच मैचों में 480 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
44 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines