Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-नेशन सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सोमवार (15 जून) को खेला गया मुकाबला विवादों में घिर गया. मैच के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलाम्बेज के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इस मैच में श्रीलंका ने सुपर ओवर में जीत हासिल की. वहीं, सुपर ओवर खत्म होने के बाद जब वैभव पवेलियन लौट रहे थे, तभी हलाम्बेज ने उनसे कुछ कहा, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच झड़प हुई और वैभव ने उन्हें धक्का दे दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद काफी बवाल मचा और क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी.
वहीं, अब इस विवादित घटना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट के कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मैदान पर हुए व्यवहार पर अफसोस जताया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने खिलाड़ियों को उनसे माफी मांगने की सलाह भी दी है.
वैभव सूर्यवंशी से श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ियों ने जताया अफसोस
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट के कई सीनियर खिलाड़ियों ने खेल भावना को ध्यान में रखते हुए खुद आगे आकर वैभव सूर्यवंशी से संपर्क किया और मैदान पर हुई घटना पर अफसोस जताया है. ये वो सीनियर श्रीलंकाई क्रिकेटर्स हैं जो आईपीएल के दौरान वैभव के साथ खेल चुके हैं या उनसे करीबी परिचय रखते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इन खिलाड़ियों ने युवा भारतीय बल्लेबाज का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की और उन्हें भरोसा दिलाया कि मैदान पर जो कुछ हुआ, वह खेल की भावना के अनुरूप नहीं था.
लगातार स्लेजिंग का सामना कर रहे थे वैभव सूर्यवंशी
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलमबेज पहले मुकाबले से ही वैभव सूर्यवंशी को स्लेज कर रहे थे. बताया जा रहा है कि 9 जून को हुए मैच के दौरान भी उन्होंने लगातार युवा बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश की थी. सोमवार को जब मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, तब भी हलमबेज की स्लेजिंग जारी रही.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने वैभव से कहा, “अपने घर जाओ, यह आईपीएल नहीं है.” सुपर ओवर समाप्त होने के बाद मामला और गरमा गया, जब हलमबेज कथित तौर पर वैभव सूर्यवंशी और दूसरे भारतीय ओपनर सूर्यांश शेडगे की ओर आक्रामक अंदाज में बढ़े. इसके जवाब में वैभव ने भी प्रतिक्रिया दी और दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई.
ये भी पढ़ें- विराट-अनुष्का को लेकर शिखर धवन का बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर क्यों विरुष्का ने जोड़े थे हाथ?
श्रीलंका ए के ड्रेसिंग रूम में भी हुई चर्चा
मैदान पर हुई इस घटना से श्रीलंका क्रिकेट के भीतर भी असहजता देखने को मिली. रिपोर्ट के मुताबिक, मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका ए के ड्रेसिंग रूम में इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई. टीम के कुछ खिलाड़ियों का मानना था कि मैदान पर जो कुछ हुआ, वह अनुचित था और भारतीय टीम से औपचारिक माफी मांगी जानी चाहिए.
हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि श्रीलंका क्रिकेट या श्रीलंका ए टीम की ओर से भारतीय टीम को कोई आधिकारिक माफी भेजी गई है या नहीं. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने ट्राई-नेशन सीरीज के रोमांच के बीच खेल भावना और खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 में अब मेसी, रोनाल्डो और एम्बाप्पे उतरेंगे मैदान पर, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines