ICC Test Rankings: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार नंबर 1 पर काबिज जो रूट थोड़ा सा नुकसान हुआ है। लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को इस बार रैंकिंग में फायदा हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ हैरी ब्रूक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिस वजह से उन्हें भी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वो टॉप 10 से भी बाहर हो गए हैं।
भारतीय खिलाड़ियों को हुआ फायदा
टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को रैंकिंग में एक स्थान फायदा हुआ है। वो अब 751 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल छठे स्थान पर हैं। विराट कोहली अब सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 737 है। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। टीम इंडिया ने काफी समय से टेस्ट मैच नहीं खेला है। टीम इंडिया 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।
ये भी पढ़ें:- AFG vs NZ: नोएडा स्टेडियम पर फूट पड़ा अफगानिस्तान का गुस्सा, टॉस के बगैर फिर रद्द हुआ मैच
जो रूट को हुआ नुकसान
इंग्लैंड के जो रूट आईसीसी की ओर से जारी की गई टेस्ट रैंकिंग में अभी भी नंबर 1 पर काबिज है। लेकिन उनकी रेटिंग कम हो गई है। अब उनकी रेटिंग 899 हो गई है। दूसरे स्थान पर मौजूद केन विलियमयसन की इस समय 859 रेटिंग है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 768 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ 757 की रेटिंग के साथ रैंकिंग में नंबर चार पर मौजूद हैं।
बाबर आजम को हुआ नुकसान
ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को भी फायदा हुआ है। वो आठवें नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा रिजवान भी 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के बाबर आजम को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वो 11वें स्थान पर आ गए हैं। इसी बीच इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को एक साथ सात स्थानों का नुकसान हुआ है। वो टॉप 10 से भी बाहर हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- ENG vs AUS: इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार धाकड़ खिलाड़ी, टी20 में मचाएगा तहलका
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines