Ashen Bandara: श्रीलंकाई क्रिकेटर एशेन बंडारा को शनिवार (8 मार्च) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पार्किंग से जुड़े विवाद में अपने पड़ोसी पर हमला कर दिया गया है। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें 12 मार्च को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
श्रीलंका पुलिस ने दी जानकारी
श्रीलंका पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम को पिलियांदला के कोलामुन्ना में हुई, जहां बंडारा रहते हैं। सड़क पर खड़ी गाड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद बंडारा पर आरोप है कि उन्होंने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर उस व्यक्ति पर हमला कर दिया।
श्रीलंका पुलिस ने कहा, “शनिवार शाम को एक पड़ोसी ने शिकायत की थी कि एशेन बंडारा परेशानी पैदा कर रहे हैं और उन्होंने किसी के घर में जबरन घुसने की कोशिश की है। इसके बाद मौखिक झड़प ने फिर मारपीट का रूप ले लिया। शनिवार रात को उसे हमले के संदेह में उन्हें गिरफ्तार किया गया और उसी दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया।”
श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डी सिल्वा ने जारी किया बयान
श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डी सिल्वा ने कहा कि उन्हें कार्रवाई करने से पहले घटना के बारे में और जानकारी की आवश्यकता होगी। डी सिल्वा ने यह भी कहा कि हालांकि बंडारा वर्तमान में केंद्रीय अनुबंध में नहीं है, लेकिन वह श्रीलंका की नेशनल सुपर लीग में पुलिस एससी के साथ अनुबंध में है, ऐसे में वो एसएलसी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए उत्तरदायी हो सकते हैं।
डी सिल्वा ने कहा, “हमें सबसे पहले अनुबंध को देखना होगा और घटना को भी देखना होगा। अगर ऐसा लगता है कि उसने एसएलसी को बदनाम किया है, तो हम आगे की कार्रवाई कर सकते हैं इसलिए हम इस मामले पर आंतरिक रूप से चर्चा करेंगे और अगर इसकी जांच की जरूरत पड़ी तो हम जांच करेंगे।”
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines