Sri Lanka vs New Zealand Test: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच गॉल में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से न्यूजीलैंड पर हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में केन विलियमसन ने अपनी छोटी सी पारी से टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
कोहली से आगे निकले केन विलियमसन
जहां एक तरफ विराट कोहली बांग्लादेश के साथ जारी टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में केन विलियमसन ने 46 रनों की पारी खेली। इस 46 रनों की पारी के बाद विलियमसन ने कोहली को पछाड़ दिया है। विलियमसन अब टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। विलियमसन ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 46 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN T20 Squad: 5 खिलाड़ियों को फिर किया गया नजरंदाज, Team India में जगह पाने के थे हकदार
19वें स्थान पर पहुंचे विलियमसन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में केन विलियमसन 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। विलियमसन के नाम 102 टेस्ट मैचों में 8881 रन दर्ज हो गए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 32 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं। वहीं बात अगर विराट कोहली की करे तो उनके नाम अभी टेस्ट क्रिकेट में 8871 रन दर्ज हैं।
हालांकि कोहली के पास बांग्लादेश के खिलाफ एक अच्छी पारी खेलकर फिर से विलियमसन से आगे निकलने का सनुहरा मौका है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कोहली का बल्ला खामोश रहा था। अब फैंस को कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में क्या आज हो पाएगा मैच? देखें मौसम की ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
36 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
56 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines