Sri Lanka vs Bangladesh: टेस्ट सीरीज के बाद अब श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच कोलंबो में खेला गया। श्रीलंका ने इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला था, जिसके चलते बीच में ही मैच को रोकना पड़ा था और कुछ देर के लिए मैदान पर हड़कंप मंच गया था। आखिर मैच क्यों रोका गया था उसकी वजह भी सामने निकलकर आ गई थी।
मैदान में घुसा था सांप
मैच को दौरान जब बांग्लादेश की बल्लेबाजी चल रही थी, तो पारी के तीसरे ओवर के दौरान एक सांप मैदान में घुस आया था। सांप घुसने से मैदान पर हड़कंप मच गया था। मैदान पर सांप को देखकर खिलाड़ी भी डर गए थे, जिसके चलते थोड़ी देर के लिए मैच को रोकना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद सांप मैदान से बाहर चला गया था और मैच फिर से शुरू हो सका।
मैच को श्रीलंका ने 77 रन से जीता
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 244 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान चरिथ असलंका ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। असलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों पर 106 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए थे। इसके अलावा कुशल मेंडिस ने 45 रनों की पारी खेली थी। वहीं बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तस्किन अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। वहीं तंजीम हसन साकिब ने 3 विकेट हासिल किए थे।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 35.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई थी। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तंजीद हसन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए थे। जिसमें 9 चौके और 1 छ्क्का शामिल था। इसके अलावा जाकिर अली ने 51 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले थे। वहीं श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वानिंदु हसरंगा ने 7.5 ओवर में महज 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा कामिंडु मेंडिस ने 5 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- AUS vs WI: दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की Playing 11 का हुआ ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
29 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines