Sri Lanka vs Australia 2nd Test: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच गाले में खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 73 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ ने शतक लगाए। ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल क्रीज पर नाबाद है।
एलेक्स कैरी ने श्रीलंका में किया बड़ा कारनामा
दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एलेक्स कैरी ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। फिलहाल कैरी 156 गेंदों पर 139 रन बनाकर नाबाद है। एलेक्स कैरी अब श्रीलंका की धरती पर शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2004 में श्रीलंका में जाकर शतक लगाया है। उस मैच में गिलक्रिस्ट ने 144 रन की पारी खेली थी। 25 साल के बाद अब एलेक्स कैरी ने गिलक्रिस्ट जैसा कारनामा करके दिखाया है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: स्टीव स्मिथ ने बनाया नया रिकॉर्ड, लंका में स्टार बल्लेबाज का बजा डंका
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 330 रन
श्रीलंका की पहली पारी 257 रन पर सिमट गई थी। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुश मेंडिस ने सबसे ज्यादा 85 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 330 रन बना लिए थे। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड (21 रन), उस्मान ख्वाजा (36 रन) और मार्नस लाबुसेन (4 रन) के रूप में तीन झटके लगे थे। इसके अलावा स्टीव स्मिथ 120 और एलेक्स कैरी 139 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए कौन करेगा ओपन? युवा खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
2 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
3 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
4 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
4 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
4 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
4 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
5 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
5 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
6 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines