Emerging Asia Cup 2024 : ओमान में खेले जा रहे इमर्जिंग एशिया कप 2024 में 25 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। पिछला खिताब अपने नाम करने वाली पाकिस्तान का सफर इस बार सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई।
श्रीलंका ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर नहीं बनाया। सलामी बल्लेबाज ओमैर यूसुफ को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पाकिस्तान की ओर से यूसुफ ने 46 गेंदों में 68 रन बनाए थे। उन्होंने 5 चौके के अलावा 4 छक्के भी अपने नाम किए। उनके अलावा हैदर अली ने 14 रन बनाए। पाकिस्तान अपनी बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 16.3 ओवर में 7 विकेट शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज लाहिरु उदारा ने 20 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अहान विक्रमसिंघे ने 46 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका ने इस जीत के साथ अपनी जगह फाइनल में बना ली है।
भारत से हो सकती है भिडंत
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ है। ऐसे में भारत ही इमर्जिंग एशिया कप 2024 फाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार है। अगर भारतीय टीम अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में हरा देती है तो वह श्रीलंका के साथ 27 अक्टूबर को फाइनल खेलेगी।
पाकिस्तान ने जीता था पिछला खिताब
इमर्जिंग एशिया कप 2023 का खिताब पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। तब टूर्नामेंट को श्रीलंका में खेला गया था। यश धुल ने भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी। पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ही खिताब पर कब्जा जमाया था। इस बार तिलक वर्मा भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी जैसे स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय टीम से इस बार खासा उम्मीदें हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: Delhi Capitals की इस बात से नाखुश Rishabh Pant! क्या सच में छोड़ेंगे टीम का साथ?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
36 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines