Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 नवंबर को खेला गया था। हाल ही में भारत को धूल चटाने वाली न्यूजीलैंड को श्रीलंका के सामने घुटने टेकने पड़े। श्रीलंका ने लगातार दूसरा मैच जीतने के साथ ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया। श्रीलंका की ओर से इस मैच में शानदार बल्लेबाजी के अलावा बेहतरीन गेंदबाजी देखी गई, जिसका फायदा मेजबान श्रीलंका को मिला। बारिश के कारण मुकाबला 47 ओवर का कर दिया गया था। श्रीलंका ने 12 साल बाद वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ कब्जा जमाया था।
209 रनों पर सिमट गई थी न्यूजीलैंड
श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 40 गेंदों में 26 रन बनाए थे, जबकि टिम रॉबिन्सन खासा कमाल नहीं कर सके और 4 रनों पर पवेलियन लौट गए। नंबर 4 पर मार्क चैपमैन ने मोर्चा संभाला और टीम के लिए सर्वाधिक स्कोर बनाया। उन्होंने 81 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल हैं। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मिच हे ने 62 गेंदों में 49 रनों की शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड का खेमा 47 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सका। मेहमान टीम ने 45.1 ओवर में 209/10 रन बनाए थे।
श्रीलंका ने डीएलएस मेथड से जीता मुकाबला
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 1 ओवर और 3 विकेट शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 33 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अविष्क फर्नांडो ने 5 रन बनाए थे। कुसल मेंडिस ने 102 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। उनके अलावा चरिथ असलंका ने 12 गेंदों में 13 रन बनाए। श्रीलंका ने 3 मैच की खेली जा रही सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई और सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया।
थीक्षणा की शानदार गेंदबाजी
न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट माइकल ब्रेसवेल ने लिए। उन्होंने 10 ओवर में 36 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया। वहीं श्रीलंका की ओर से महिश थीक्षणा ने 9.1 ओवर के स्पेल में 31 रन खर्च कर 3 विकेट झटके, जबकि वांडरसे को भी 3 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: VIDEO: मुंबई इंडियंस के निशाने पर ये 5 धुरंधर! ऑक्शन में बरसेगा पैसा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines