Sanath Jayasuriya: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या को अपना नया हेड कोच बनाया है। जयसूर्या इससे पहले कार्यवाहक कोच के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। लेकिन अब बोर्ड ने उन्हें नियामित कोच बनाने का फैसला किया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है।
साल 2026 तक के लिए बने कोच
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सनथ को 1 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2026 तक के लिए नया हेड कोच नियुक्त किया है। हाल में उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम को शानदार कोचिंग दी थी। उनकी कोचिंग में टीम ने इंग्लैंड दौरे पर 3 मैच की खेली गई टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम ने एक टेस्ट मैच जीते थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लंका ने घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया।
इसके अलावा भारत को भी श्रीलंका ने हाल ही में 3मैच की खेली गई वनडे सीरीज में हराया था। श्रीलंका ने ये सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी।। उनकी कोचिंग में श्रीलंका क्रिकेट टीम का कद बढ़ा है।
साल 1997 में श्रीलंका क्रिके टीम की ओर से खेलते हुए जयसूर्या ने बतौर सलामी बल्लेबाज 340 रनों की पारी खेली थी। जयसूर्या ने इस मैच में 578 गेंदों का सामना करते हुए 36 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए थे। हालांकि ये मुकाबला ड्रॉ रहा था।
शानदार करियर के मालिक
श्रीलंका के लिए सनथ ने 110 टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए 40.07 की औसत के साथ 6973 रन बनाए थे। वहीं 445 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 32.36 की औसत के साथ 13430 रन बनाए थे। इसके अलावा 31 टी-20 मैच में जयसूर्या ने 629 रन बनाए थे। टेस्ट में उन्होंने 14 शतक अपने नाम किए हैं, जबकि वनडे में उनके बल्ले से 28 शतक निकले हैं।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
29 mins agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
42 mins ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
2 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
3 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
4 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
7 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines