Womens T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाने वाला ये वर्ल्ड कप 3 अक्टूबर से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम की कमान चमारी अथापट्टू के हाथों में दी गई है। मालूम हो कि श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में चमारी अथापट्टू की अगुआई में ही महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।
अनुभवी इनोका रनवीरा को भी मिला मौका
श्रीलंका की टीम में इनोका रनवीरा को भी मौका दिया गया है। बाएं हाथ की स्पिनर UAE में टीम की गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकती हैं। इनोका रनवीरा के पास करीब 12 सालों का अनुभव है, जिसका फायदा वो इस टूर्नामेंट में उठा सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- UPL 2024: कौन हैं आरव महाजन? ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भरा रोमांच, USN को दिलाई धमाकेदार जीत
हाल के दिनों में श्रीलंका ने किया है बेहतरीन प्रदर्शन
श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने पिछले 18 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पहली बार इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी प्रारूप में सीरीज जीती है। इसके अलावा उसने ऐतिहासिक एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया है। श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मैचों में भी लाजवाब प्रदर्शन किया है। और वह अजेय रही है।
श्रीलंका की घोषित 15 सदस्यीय टीम
चमारी अथापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता माधवी, नीलाक्षिका डी सिल्वा, इनोका रनवीरा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, सचिनी निसानसाला, विशमी गुणरत्ने, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी और अमा कंचना। वहीं, कौशिनी नुथ्यांगना को ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।
ये भी पढ़ें:- UPL 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची ये टीम, अब इन दो टीमों में होगी टक्कर
पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका की टीम ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ है। श्रीलंका इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 3 अक्टूबर को करेगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines