India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. ऐसे में दोनों टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया 7 अगस्त से कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड पर श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी. इस मुकाबले के लिए श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपनी 15 सदस्यीय SLC XI टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कप्तानी 25 साल के युवा ऑलराउंडर सोनल दिनुषा को सौंपी गई है.
टेस्ट टीम में जगह बनाने का मिला सुनहरा मौका
भारत के खिलाफ वार्म-अप मैच के लिए श्रीलंका XI में कई ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो श्रीलंका की टेस्ट टीम में जगह बनाने की रेस में हैं. कप्तान सोनल दिनुषा के अलावा, अनुभवी तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और विश्वा फर्नांडो, ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस, बल्लेबाज निशान मदुष्का, पवन रत्नायके और विकेटकीपर अंजला बंडारा जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं.
इसके अलावा, बाएं हाथ के स्पिनर दिलम सुदीरा और तेज गेंदबाज केसरा नुवांथा पर भी सभी की नजरें रहेंगी. दिलम सुदीरा ने हाल ही में भारत-ए के खिलाफ एक मुकाबले में 10 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया था. वहीं, सोनल दिनुषा ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक तीन टेस्ट मैच खेल चुके हैं. ऐसे में उनके और टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए यह मैच चयनकर्ताओं के सामने अपनी दावेदारी मजबूत करने का सुनहरा मौका होगा.
टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है यह वार्म-अप मैच
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर एक वार्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम के लिए भी यह वॉर्म-अप मैच बेहद अहम रहेगा. यह मुकाबला भारतीय खिलाड़ियों के लिए श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडली पिचों और कंडीशन के मुताबिक खुद को तैयार करने का अच्छा मौका होगा. इसके साथ ही टीम इंडिया को इस मैच से अपनी प्लेइंग 11 संयोजन तैयार करने में मदद मिलेगी. यह वार्म-अप मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा.
ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को चेताया, जानिए क्या कहा?
भारत के खिलाफ वार्म-अप मैच के लिए श्रीलंका XI टीम
निशान मदुष्का, रविंदु रशंता, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवंता और दिलम सुदीरा.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 खिलाड़ियों की हुई वापसी
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
56 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines