Sri Lanka Lowest Test Total: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर शर्मसार हो गया है। डरबन के मैदान पर पूरी मेहमान टीम सिर्फ 42 रन बनाकर ढेर हो गई। टेस्ट क्रिकेट में यह श्रीलंका का अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर भी है। टीम के सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके, जबकि पांच बल्लेबाजों को खाता तक नहीं खुल सका। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन ने कहर बरपाते हुए सात विकेट झटके।
42 रन पर ढेर श्रीलंका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। टीम का कोई भी बल्लेबाज मेजबान टीम के गेंदबाजों का टिककर सामना नहीं कर सका। श्रीलंका की ओर से सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। वहीं, टीम के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कामिंदु मेंडिस ने टीम की ओर से सर्वाधिक 13 रन बनाए, जबकि लाहिरू कुमारा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर श्रीलंका का कोई भी बैटर क्रीज पर नहीं टिक सका। टेस्ट क्रिकेट में यह श्रीलंका का अब तक का सबसे कम स्कोर है। कप्तान करुणारत्ने सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे, तो चांदीमल बिना खाता खोले चलते बने।, वहीं एंजलो मैथ्यूज सिर्फ एक रन ही बना सके। कुशल मेंडिस और प्रभात जयसूर्या भी जीरो पर पवेलियन लौटे।
मार्को यानसन ने बरपाया कहर
साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन श्रीलंका के बैटिंग ऑर्डर पर कहर बनकर टूटे। यानसन ने अपनी आग उगलती हुई गेंदों से मेजबान टीम के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर डाला। 6.5 ओवर के स्पेल में यानसन ने सिर्फ 13 रन खर्च करते हुए सात विकेट अपने नाम किए। टेस्ट क्रिकेट में यह यानसन का अब तक का बेस्ट बॉलिंग स्पेल भी है। वहीं, गेराल्ड कोएत्जी की झोली में दो विकेट आए। इससे पहले साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 191 रन बनाकर ढेर हो गई थी।
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
35 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
49 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines