SL vs WI 2nd T20I: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को दूसरे टी-20 मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 73 रन से रौंदा। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 162 रन लगाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई स्पिनर्स के आगे कैरेबियाई बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 89 रन बनाकर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके और कप्तान रोवमेन पॉवेल ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने टी-20 सीरीज को 1-1 से बराबर भी कर दिया है।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का सरेंडर
163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में शानदार अर्धशतक जमाने वाले ब्रेंडन किंग सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद इविन लुईस भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोस्टन चेस को भी दुनिथ वेलालागे अपने स्पिन जाल में फंसाने में सफल रहे और वह बिना खाता खोले चलते बने। इसके बाद दुनिथ ने आंद्रे फ्लेचर को भी सिर्फ 4 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।
शेरफेन रदरफोर्ड भी वेस्टइंडीज की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाल नहीं सके और 14 रन बनाने के बाद असलंका का शिकार बने। कप्तान रोवमेन पॉवेल 17 गेंदों पर 20 रन बनाकर क्रीज पर सेट नजर आ रहे थे, लेकिन उन्हें पथिराना ने कुशल मेंडिस के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखा दी। देखते ही देखते वेस्टइंडीज की पूरी टीम सिर्फ 89 रन पर ढेर हो गई। गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेलालागे ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं, महिश पथिराना और असंका ने दो-दो विकेट चटकाए।
निसंका ने जमाया बल्ले से रंग
इससे पहले श्रीलंका की ओर से पाथुम निसंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर 54 रन की दमदार पारी खेली। निसंका ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और एक छक्का जमाया। कुशल मेंडिस ने 25 गेंदों पर 26 रन जड़े, तो कुशल परेरा ने महज 16 गेंदों पर 24 रन बनाए। कमिंदु मेंडिस ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाए, जिसके बूते श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 162 रन लगाए।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines