WTC फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका ने चली बड़ी चाल! भारत-ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी टेंशन

Sri Lanka vs South Africa: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी कोचिंग यूनिट में बड़ा बदलाव किया है।

SL vs SA

Sri Lanka vs South Africa: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका के बीच जंग जारी है। श्रीलंका ने हाल ही में न्यूजीलैंड को अपने घर पर 2 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में 2-0 से धूल चटाई थी। अब श्रीलंका क्रिकेट टीम नवंबर के अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है, जहां पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को अपने नाम करने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बड़ी चाल चली है।

विज्ञापन

श्रीलंका में हुई दिग्गज की एंट्री

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी नील मैकेंजी को अपनी कोचिंग यूनिट में शामिल कर लिया है। मैकेंजी अफ्रीका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए बतौर सलाहाकार कोच के रूप में काम करेंगे।

विज्ञापन

इस बात की जानकारी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी है, जिसमें सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने कहा कि मैकेंजी अफ्रीका की परिस्थिति के बारे में अच्छे से जानते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के अलावा टीम को भी इसका फायदा मिलेगा। मैकेंजी ने अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 58 टेस्ट मैच में 37.39 की औसत के साथ 3523 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी की जंग बेहद रोमांचक

कुछ महीने पहले लग रहा था कि आगामी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ही सबसे बड़े दावेदार हैं। लेकिन न्यूजीलैंड ने भारत को 3 टेस्ट मैचों की खेली गई सीरीज में क्लीन स्वीप कर जंग को बेहद रोमांचक बना दिया है। फिलहाल डब्लयूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया 62.50 अंक के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत दूसरे नंबर पर 58.33 पीसीटी अंक साथ विराजमान है। वहीं श्रीलंका 55.56 और न्यूजीलैंड 54.55 पीसीटी अंक के साथ लिस्ट में काबिज है।

डब्लयूटीसी फाइनल की जंग में श्रीलंका भी अब दावेदार बन चुकी है। ऐसे में श्रीलंका साउथ अफ्रीका दौरे को काफी गंभीरता से ले रही है। अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 27 नवंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 5 दिसंबर से खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ