New Zealand vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए श्रीलंका ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। टीम में कई खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो गया है। श्रीलंका 3 मैच की वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है।
स्टार खिलाड़ी की हुई छुट्टी
टी-20 सीरीज के लिए क्रिकेट श्रीलंका ने टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें दुनिथ वेल्लालागे को मौका नहीं मिला है। वह टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। दुनिथ वेल्लालागे स्टार खिलाड़ी के रूप में देखे जाते हैं। 21 साल के इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल मंच पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। बहरहाल सीरीज के लिए कमान चरिथ असलंका को दी गई है।
न्यूजीलैंड ने किया अपने नए कप्तान का ऐलान
वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने वनडे और टी-20 फॉर्मेट के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। मिचेल सेंटनर को जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने केन विलियमसन को रिप्लेस किया है। 28 दिसंबर से न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। दूसरा मैच 30 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं तीसरा मैच 2 जनवरी को खेला जाना है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका टीम का स्क्वाड
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, दिनेश चंडीमल। कामिंदु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, जेफरी वांडरसे, नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, महेश थीक्षाना।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: गाबा टेस्ट के बाद क्या बोले कप्तान रोहित? इन खिलाड़ियों को दिया ड्रॉ का क्रेडिट
संबंधित खबरें
अभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
20 mins agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
1 hr agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
2 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
2 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
3 hrs agoLIVE: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन, अभिषेक शर्मा मचा रहे धमाल
3 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
4 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
5 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines