आगामी वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, एक साल बाद हुई दिग्गज खिलाड़ी की वापसी

Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए श्रीलंका बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है।

SL vs NZ

Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम में 2 खिलाड़ी की वनडे में वापसी हुई है। कुसल परेरा एक साल बाद टीम में वापस लौटे हैं, जबकि मोहम्मद शिराज की भी लंबे समय बाद वापसी हुई है।

विज्ञापन

1 साल बाद वनडे टीम में जगह

कुसल परेरा ने एक साल से कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में उन्होंने एक मैच में 55 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसकी वजह से परेरा को एक साल बाद टीम में जगह मिली। वहीं तेज गेंदबाज शिराज भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में 84 विकेट हासिल किए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने उसी टीम को ही बरकरार रखा है। स्पिन गेंदबाजी विभाग में नियामित खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा और महीश थीक्षणा को जगह दी गई है। सीरीज का पहला टी-20 मैच 9 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि पहला वनडे मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड शानदार फॉर्म में

हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। कीवी टीम ने भारत को घर पर ही 3 टेस्ट मैच की सीरीज में 3-0 से हराया था। ऐसे में न्यूजीलैंड का खेमा भी शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि भारत से पहले श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 2-0 से टेस्ट सीरीज में मात दी थी।

टी20 टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांडीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललेज, जेफरी वांडरसे, चामिंडु विक्रमसिंघे, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो

विज्ञापन

वनडे टीम: चैरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुश्का, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चामिंडु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मोहम्मद शिराज।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ